अपडेटेड 27 November 2025 at 11:25 IST
धनश्री वर्मा संग तलाक के बाद फिर घर बसाएंगे चहल? कहा- शादी के लिए तैयार हूं, बस...
Yuzvendra Chahal: ऐसा लगता है कि धनश्री वर्मा संग तलाक के बाद भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल फिर अपना घर बसाने को तैयार हैं। चहल ने इशारों-इशारों ने अपने दिल की बात कह दी है।
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और डांसर और क्रोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की राहें अलग हो चुकी हैं। शादी के 5 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।
ऐसा लग रहा है कि धनश्री वर्मा संग तलाक के बाद अब युजवेंद्र चहल दोबारा घर बसाना चाहते हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में दिल की बात कह दी है।
Advertisement
दरअसल, चहल ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इन तस्वीरों में क्रिकेटर का ब्लैक ब्लेजर-पैंट में डैशिंग लुक देखने मिल रहा है।
तस्वीरों को शेयर करते हुए चहल ने कैप्शन में लिखा, "शादी के लिए तैयार हूं, बस लड़की चाहिए।" साथ ही उन्होंने फनी और हंसने वाले इमोजी भी शेयर किए।
Advertisement
चहल ने भले ही ये बात मजाक में कही हो, लेकिन कई लोगों का मानना है कि शायद क्रिकेटर फिर से अपना घर बसाने को तैयार हों। उनकी इस पोस्ट पर फैंस ने मजेदार कमेंट्स आए।
एक यूजर ने कहा, "यूजी भाई बैंड भी रेडी है।" दूसरे ने कहा, "शादी से पहले एलिमनी का एग्रीमेंट कर लेना।"
Advertisement
बता दें कि धनश्री से तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश से जुड़ता है। हालांकि दोनों इसे सिर्फ अच्छी दोस्ती बताते हैं।
Image: InstagramPublished By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 27 November 2025 at 11:25 IST