अपडेटेड 24 August 2025 at 12:55 IST

चेतेश्वर पुजारा का वो करिश्माई रिकॉर्ड जिसे तोड़ना नामुमकिन!

Cheteshwar Pujara Record: भारत के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के क्रिकेट करियर का अंत हो गया। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने इमोशनल पोस्ट के जरिए संन्यास की घोषणा की। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा के नाम 19 शतक और 35 अर्धशतक है।

Follow :  
×

Share


1/7

टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 36 वर्षीय खिलाड़ी ने रविवार, 24 अगस्त को एक भावुक पोस्ट कर संन्यास का ऐलान किया। 
 

Image: X
2/7

जब भी भारत के टॉप टेस्ट बल्लेबाजों की बात होगी, चेतेश्वर पुजारा का नाम जरूर लिया जाएगा। पुजारा की तुलना उनके करियर की शुरुआत से ही महान राहुल द्रविड़ से की जाती थी। 
 

Image: X
Advertisement
3/7

चेतेश्वर पुजारा अगर क्रीज पर डट गए तो विरोधी टीम के गेंदबाजों की सांसें फूल जाती थी। जब टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम किया तो पुजारा का अहम योगदान रहा था। 
 

Image: AP
4/7

यूं तो चेतेश्वर पुजारा के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स हैं, लेकिन एक रिकॉर्ड ऐसा है जिसे तोड़ना किसी भी भारतीय खिलाड़ी का सपना होगा। T20 के जमाने में ये रिकॉर्ड टूटना लगभग नामुमकिन है। 
 

Image: ANI
Advertisement
5/7

चेतेश्वर पुजारा अभी भी टेस्ट पारी में 500+ गेंदों का सामना करने वाला एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2017 में एक पारी में 525 गेंदों का सामना किया था। 
 

Image: X
6/7

उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड तोड़ा था, जिन्होंने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 495 गेंदों का सामना किया था। 
 

Image: AP
Advertisement
7/7

चेतेश्वर पुजारा ने 2010 में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने कुल 103 टेस्ट खेले और 43.60 की शानदार औसत से 7195 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में पुजारा के नाम 19 शतक और 35 अर्धशतक है।

Image: File Photo

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 24 August 2025 at 12:55 IST