अपडेटेड 1 May 2025 at 19:09 IST

आज होगी वैभव सूर्यवंशी की अग्नि परीक्षा! सामने होंगे बुमराह, MI और RR की टक्कर, हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन बेहतर?

MI vs RR Head To Head Record: मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 30 मैचों में दोनों का आमना-सामना हुआ है।

Follow :  
×

Share


1/5

आईपीएल के सबसे युवा भारतीय शतकवीर वैभव सूर्यवंशी का असली इम्तेहान अब होने वाला है। गुरुवार (आज) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। 
 

Image: BCCI
2/5

फैंस की निगाहें 14 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के ओपनर का आज कड़ा इम्तेहान लिया जाएगा। उनके सामने होंगे दुनिया के दो टॉप गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बोल्ट। 

Image: ANI Photo
Advertisement
3/5

देखना दिलचस्प होगा कि वैभव सूर्यवंशी जसप्रीत बुमराह की यॉर्कर और धीमी गति की गेंद का सामना कैसे करते हैं, वहीं ट्रेंट बोल्ट भी स्विंग से उनका टेस्ट लेने को तैयार होंगे। 

Image: PTI/IPL
4/5

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो 30 मैचों में दोनों का आमना-सामना हुआ है। MI और RR के बीच हमेशा कांटे का मुकाबला होता है। 
 

Image: ANI Photo
Advertisement
5/5

अब तक खेले गए 30 मैचों में से 15 में मुंबई इंडियंस को जीत मिली है, जबकि 14 मुकाबले राजस्थान रॉयल्स के नाम रहे हैं। 2024 में हुए दोनों मैचों में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को पटखनी दी थी।

Image: BCCI/mipaltan/x

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 1 May 2025 at 19:09 IST