अपडेटेड 14 August 2025 at 16:29 IST
अर्जुन ने 25 साल में की सगाई, पिता सचिन ने किस उम्र में की थी अंजलि से शादी? बेहद फिल्मी है लव स्टोरी
Arjun Tendulkar Engagement: दुनियाभर के फैंस ये जानने को उत्साहित हैं कि अर्जुन की सगाई तो 25 साल की उम्र में हुई है, लेकिन उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने किस उम्र में शादी करने का फैसला किया था।
अर्जुन तेंदुलकर की सगाई 25 साल की उम्र में हुई है। सचिन के बेटे ने मुंबई के प्रमुख बिजनेसमैन में से एक रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ सगाई की।
दुनियाभर के फैंस ये जानने को उत्साहित हैं कि अर्जुन की सगाई तो 25 साल की उम्र में हुई है, लेकिन उनके पिता सचिन तेंदुलकर ने किस उम्र में शादी करने का फैसला किया था।
Advertisement
सचिन तेंदुलकर की शादी 24 मई, 1995 को हुई थी। मास्टर ब्लास्टर ने अंजलि मेहता के साथ सात फेरे लिए थे। जब सचिन की शादी हुई थी तब वो 22 साल के थे।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और अंजलि की लव स्टोरी किसी रोमांटिक फिल्म से कम नहीं है। सचिन ने अपने पहले इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए मैनचेस्टर टेस्ट में बेहतरीन शतक जड़ा था।
Advertisement
जब इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद सचिन भारत लौटे तो उनकी जिंदगी बदल गई। यहीं से शुरू हुई उनकी और अंजलि की खुबसूरत लव स्टोरी। मुंबई एयरपोर्ट पर अंजलि अपनी दोस्त के साथ मां को रिसीव करने पहुंची थीं।
अंजलि की फ्रेंड ने घुंघराले बाल वाले लड़के को देखा और फिर कहा कि देखो...देखो यही सचिन है, जिसने इंग्लैंड में सेंचुरी लगाई है। इसके बाद अंजलि सचिन का ऑटोग्राफ लेने के लिए दौड़ पड़ीं।
Advertisement
सचिन तेंदुलकर अंजलि को देखकर थोड़ा शरमा गए, क्योंकि उनके बड़े भाई भी वहां मौजूद थे। मजे की बात तो ये है कि सचिन के चक्कर में अंजलि अपनी मां को रिसीव करना भूल गईं थीं।
दोस्त की मदद से अंजलि ने सचिन तेंदुलकर का फोन नंबर लिया और फिर दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया। 5 साल के अफेयर के बाद दोनों ने 1994 में सगाई की थी।
Image: instagramPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 14 August 2025 at 16:29 IST