लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर बिना शादी किए बनना चाहती हैं मां, इस VIDEO में बताई अपनी पूरी ख्वाहिश
Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। लड़का से लड़की बनीं अनाया ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने दिल की ख्वाहिश के बारे में बताया और कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब दिए हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुईं हैं। जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद से वो लगातार अपनी हर अपडेट फैंस से शेयर करती हैं।
लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने दोस्त के साथ हैं और कुछ दिलचस्प सवालों का हां और ना में जवाब दे रही हैं।
Advertisement
वीडियो में सबसे दिलचस्प मोमेंट तब आया जब सवाल था कि क्या आप शादी के बाद बच्चा चाहेंगी या सिर्फ शादी करेंगी और बच्चे नहीं? अनाया ने बिना एक सेकेंड लगाए अपने दिल की बात बयां कर दी।
पिछले साल लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर बिना शादी किए बच्चे की इच्छा रखती हैं। इसके अलावा ये भी सवाल था कि क्या आप अपने से छोटे उम्र के लड़के को डेट करेंगी? इसपर भी अनाया ने हां में जवाब दिया।
Advertisement
जब ये सवाल आया कि क्या अपने पार्टनर का फोन चेक करेंगी तो अनाया बांगर ने समझाते हुए कहा कि ऐसा होना तो नहीं चाहिए, लेकिन आज के जमाने में ऐसा करना बहुत जरूरी है।
Image: instagramसंजय बांगर की बेटी अनाया ने 2024 में जेंडर चेंज कराने का बड़ा फैसला लिया था। वो 'आर्यन' से 'अनाया' बन गईं। हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें कई तरह की सर्जरी से गुजरना पड़ा है।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 26 August 2025 at 12:55 IST