अपडेटेड 9 August 2025 at 23:06 IST

खत्म हुआ सालों का इंतजार... लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर ने पहली बार भाई को बांधी राखी, हुईं इमोशनल

Anaya Bangar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर ने लड़का से लड़की बनने के बाद पहली बार रक्षा बंधन मनाया है। उन्होंने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए तस्वीर शेयर की है।

Follow :  
×

Share


1/6

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर की जिंदगी में आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका इंतजार उन्हें सालों से था। लड़का से लड़की बनने के बाद पहली बार उन्होंने रक्षा बंधन सेलिब्रेट किया। 
 

Image: instagram
2/6

पिछले रक्षा बंधन तक आर्यन बन जी रहीं संजय बांगर की बेटी अब अनाया हैं। और जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद पहली बार उन्हें बहन बन भाई की कलाई पर राखी बांधने का मौका मिला। 
 

Image: instagram
Advertisement
3/6

संजय बांगर की बेटी ने भले ही अभी तक कई बार रक्षा बंधन मनाया होगा, लेकिन सही मायनों में देखें तो इस साल का रक्षा बंधन उनके लिए सबसे खास और यादगार है। 
 

Image: Instagram
4/6

अनाया ने भाई अथर्व बांगर की कलाई पर राखी बांधते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की और लिखा- सिर्फ राखी बांधना ही नहीं, बल्कि सालों का प्यार, हंसी-मजाक और भाई-बहनों की अंतहीन नोकझोंक।


 

Image: instagram
Advertisement
5/6

भाई के प्रति अनाया बांगर के दिल में इतना प्यार देखकर फैंस बेहद खुश हैं। कई यूजर कमेंट्स के जरिए दोनों को हमेशा ऐसे ही खुश और साथ रहने की दुआ दे रहे हैं। 
 

Image: instagram
6/6

बता दें कि अनाया बांगर ने पिछले साल अपना जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन कराया और लड़का से लड़की बन गईं। पिता की तरह वो भी क्रिकेट में अपना करियर बनाना चाहती हैं।

Image: instagram

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 9 August 2025 at 23:06 IST