अपडेटेड 18 June 2025 at 12:27 IST
अब मेरी ताकत... लड़का से लड़की बनी अनाया बांगर ने दुनिया को बताया अपने शरीर का पूरा सच! BCCI से की ये डिमांड
Anaya Bangar Medical Report: अनाया बांगर ने दुनिया के सामने अपनी मेडिकल रिपोर्ट रखी और दावा किया कि उनकी फिटनेस ठीक वैसी है जैसी एक महिला को क्रिकेट खेलने के लिए दरकार होती है।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। लड़का से लड़की बनने के बाद वो लगातार क्रिकेट खेलने के लिए बीसीसीआई और आईसीसी से गुहार लगा रही हैं।
हाल ही में अनाया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए बड़ा खुलासा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन के बाद लगातार तीन महीने तक उनके शरीर पर कई तरह के वैज्ञानिक टेस्ट हुए थे।
Advertisement
अनाया बांगर ने दुनिया के सामने अपनी मेडिकल रिपोर्ट रखी और दावा किया कि उनकी फिटनेस ठीक वैसी है जैसी एक महिला को क्रिकेट खेलने के लिए दरकार होती है। अनाया ने आईसीसी और बीसीसीआई से गुहार भी लगाई।
अनाया ने कहा कि वो सहानुभूति या विशेष उपचार नहीं चाहती, बल्कि चिकित्सा विज्ञान और पारदर्शिता में निष्पक्षता चाहती हैं। उन्होंने अपने मेडिकल डॉक्यूमेंटेशन और ट्रांजिशन जर्नी को सार्वजनिक किया है।
Advertisement
इस टेस्ट रिपोर्ट में अनाया बांगर की ताकत से लेकर वजन, ऑक्सीजन लेवल, उनके शरीर में हेमोग्लोबिन लड़कियों की तरह है या नहीं? सबकी जानकारी मिली है।
अनाया की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी हीमोग्लोबिन स्तर, ग्लूकोज विनियमन और शक्ति उत्पादन सभी सिजेंडर महिला एथलीट मानदंडों के भीतर या उससे नीचे हैं।
Advertisement
''हार्मोन थेरेपी के तहत मेरी सहनशक्ति और मांसपेशियों की शक्ति में काफी गिरावट आई है, जो मेरे शरीर विज्ञान को महिला बेंचमार्क के साथ संरेखित करने में एचआरटी की प्रभावशीलता को साबित करता है।''
Image: instagramPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 18 June 2025 at 12:27 IST