Anaya Bangar: जेंडर सर्जरी के बाद बैंकॉक घूम रहीं अनाया बांगर, लड़का से लड़की बनी क्रिकेटर ने दिए कातिलाना पोज
Anaya Bangar: अनाया बांगर ने थाईलैंड में अपनी जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवा ली है जिसके बाद वो रीकवर कर रही हैं। लड़का से लड़की बनने के इस मुश्किल सफर में उन्हें अपने पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर का भी साथ मिला।
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर सोशल मीडिया पर लगातार अपने पूरे ट्रीटमेंट को लेकर अपडेट साझा करती रही हैं। जेंडर बदलवाने से पहले उनका नाम आर्यन बांगर था।
Image: @anayabangar/instagram2023 में हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी (HRT) शुरू करने वाली अनाया ने हाल ही में थाईलैंड में अपनी जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई थी। अब वो रीकवरी मोड पर हैं और बैंकॉक घूम रही हैं।
Image: @anayabangar/instagramAdvertisement
अनाया बांगर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मुआंग बोरान नाम के एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट से अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।
Image: @anayabangar/instagramइन तस्वीरों में अनाया बांगर ने ट्रेडिशनल थाई ड्रेस पहनी है और इनमें तरह-तरह के कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।
Image: @anayabangar/instagramAdvertisement
अपने नए फोटोशूट की झलक दिखाते हुए अनाया बांगर ने कैप्शन में लिखा- “मैं जो थी और जो बन गई हूं, इन दोनों के बीच कहीं मुझे शांति मिली है”।
पहचान बदलने से पहले अनाया बांगर उर्फ आर्यन बांगर क्रिकेटर थे जिन्होंने मुंबई अंडर-16, अंडर-23 और पुडुचेरी अंडर-19 ट्रायल्स में भाग लिया था। अब सर्जरी के बाद उनके लिए कमबैक करना चैलेंजिंग हो रहा है।
Image: @anayabangar/instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 4 April 2026 at 14:39 IST