अपडेटेड 27 July 2025 at 20:00 IST

दुल्हन की तरह सजी लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर, पहली बार हाथों में रचाई मेहंदी, किसने कहा- मुझसे शादी करोगी?

Anaya Bangar: लड़का से लड़की बनीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया ने इंस्टाग्राम पर खुलकर अपनी खुशी जाहिर की है। अनाया ने पहली बार अपने हाथों पर मेहंदी रचाई है। उन्होंने तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरी पहली मेहंदी... और यह बहुत खास लगी।

Follow :  
×

Share


1/6

लड़का से लड़की बनीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया ने इंस्टाग्राम पर खुलकर अपनी खुशी जाहिर की है। हरियाली तीज के मौके पर उन्होंने ऐसा कुछ किया है, जो पहले कभी नहीं किया था। 
 

Image: Instagram
2/6

अनाया बांगर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देख सकते हैं कि उनके पीछे भगवान शिव की मूर्ति है। वो बेहद खुश हैं और ये लम्हा उनकी जिंदगी का सबसे स्पेशल लम्हों में से एक है। 
 

Image: anaya bangar
Advertisement
3/6

इसके पीछे की बड़ी वजह ये है कि अनाया बांगर ने पहली बार अपने हाथों पर मेहंदी रचाई है। उन्होंने तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरी पहली मेहंदी... और यह बहुत खास लगी। 
 

Image: Instagram
4/6

अनाया बांगर की हाथों में मेहंदी देख फैंस तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। विल जैक्स नाम के यूजर ने लिखा- अगर तुम चाहो तो मुझसे शादी कर सकती हो।


 

Image: Instagram
Advertisement
5/6

बता दें कि जेंडर ट्रांसफॉर्मेशन करवा कर लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर अक्सर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी निजी जिंदगी के बारे में बताते रहती हैं। 
 

Image: instagram
6/6

हाल ही में अनाया बांगर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि बहुत जल्द उनकी डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने वाली है, जिसमें लड़का से लड़की बनने के बाद उनके सफर को दिखाया जाएगा।  
 

Image: instagram

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 27 July 2025 at 20:00 IST