अपडेटेड 7 September 2025 at 12:39 IST

Asia Cup: T20 फॉर्मेट में कब-कब हुआ है एशिया कप, कौन बना चैंपियन और किसके नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट?

Asia Cup 2025: आइए जानते हैं एशिया कप का आयोजन कब-कब टी20 फॉर्मेट में हुआ है और किस टीम ने T20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में बाजी मारी है। किसके नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट है।

Follow :  
×

Share


1/6

एशिया कप 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 9 सितंबर से यूएई में मेगा इवेंट का आगाज होगा। इस बार ये टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। 
 

Image: ANI
2/6

आइए जानते हैं एशिया कप का आयोजन कब-कब टी20 फॉर्मेट में हुआ है और किस टीम ने T20 फॉर्मेट में खेले गए एशिया कप में बाजी मारी है। किसके नाम सबसे ज्यादा रन और विकेट है। 
 

Image: ANI
Advertisement
3/6

2016 में पहली बार एशिया कप का आयोजन T20 फॉर्मेट में हुआ। इसके बाद 6 साल बाद टूर्नामेंट फिर टी20 प्रारूप में लौटा। 2016 में भारत ने बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम किया था। 
 

Image: X/BCCI
4/6

2022 एशिया कप टी20 का फाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दुबई में खेला गया। श्रीलंका ने पाकिस्तान की 'लंका' लगाते हुए 23 रन से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। 
 

Image: ap
Advertisement
5/6

एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 10 मैचों में 85.80 की औसत और 132.00 की SR से 429 रन बनाए हैं, जिसमें 3 फिफ्टी और एक शतक शामिल है। 
 

Image: AP
6/6

एशिया कप टी20 में सबसे अधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भारत के भुवनेश्वर कुमार के नाम हैं। स्विंग के महारथी कहे जाने वाले भुवी ने 6 मैचों में 9.46 की शानदार औसत से 13 विकेट लिए हैं। 
 

Image: AP

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 7 September 2025 at 12:39 IST