अपडेटेड 20 June 2025 at 18:32 IST
इंग्लैंड में भारतीय 'कप्तान' का अपमान! गौतम गंभीर पर क्यों भड़के फैंस? जानें पूरा मामला
India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस बीच टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में अभिमन्यु ईश्वरन को नहीं देखकर फैंस काफी गुस्से में हैं।
भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। टीम इंडिया की प्लेइंग XI में कई बड़े बदलाव हुए लेकिन एक खिलाड़ी को फिर नजरअंदाज किया गया।
हेडिंग्ले टेस्ट में अभिमन्यु ईश्वरन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। दिलचस्प बात ये है कि उनसे पहले टीम मैनेजमेंट ने साई सुदर्शन को मौका दिया जिनका रिकॉर्ड ईश्वरन की तुलना में अच्छा नहीं है।
Advertisement
इससे भी हैरान करने वाली बात ये है कि अभिमन्यु ईश्वरन इंडिया-ए टीम के कप्तान हैं। हाल ही में इंग्लैंड लायंस के खिलाफ हुए टेस्ट में उन्होंने भारत-ए टीम की कप्तानी की थी।
अभिमन्यु ईश्वरन एक पके हुए बल्लेबाज हैं। बंगाल के खिलाड़ी ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक 103 मैच खेले हैं और 48.70 की बेहतरीन औसत से 7841 रन बनाए हैं।
Advertisement
अभिमन्यु ईश्वरन पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी गए थे लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। उनसे पहले नीतीश रेड्डी, देवदत्त देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल खेल गए थे।
अभिमन्यु ईश्वरन को एक बार फिर नजरअंदाज करने पर फैंस भड़के हुए हैं और सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर निशाना साध रहे हैं।
Image: BCCIPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 20 June 2025 at 18:32 IST