अपडेटेड 25 August 2025 at 14:53 IST
दर्द देने वाला संयोग! पुजारा,कोहली,रोहित और अश्विन के टेस्ट रिटायरमेंट का कनेक्शन जान हो जाएंगे हैरान
इसे संयोग कहिए या कुछ और... अश्विन, रोहित शर्मा, विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट रिटायरमेंट में एक गजब का कनेक्शन है।
पिछले 9 महीने में भारत के चार दिग्गज खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर करोड़ों फैंस का दिल चकनाचूर किया है। पहले अश्विन, उसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली और अब चेतेश्वर पुजारा।
इसे संयोग कहिए या कुछ और चारों के टेस्ट रिटायरमेंट में एक गजब का कनेक्शन है। रविचंद्रन अश्विन ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही संन्यास का ऐलान कर सबको हैरान किया था।
Advertisement
2024-25 का ऑस्ट्रेलिया दौरा सिर्फ अश्विन नहीं बल्कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए भी आखिरी टेस्ट सीरीज साबित हुआ। खराब प्रदर्शन के बाद दोनों ने इस साल टेस्ट से रिटायरमेंट की घोषणा की।
रविवार, 24 अगस्त को चेतेश्वर पुजारा ने भी टेस्ट सहित सभी प्रकार के क्रिकेट प्रारूपों से संन्यास का ऐलान किया। हैरान करने वाली बात ये है कि इन चारों ने आखिरी टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेला।
Advertisement
पुजारा ने टेस्ट करियर का आखिरी मैच 2023 में हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा और उसके बाद पुजारा टीम से ड्रॉप हो गए।
हैरान करने वाली बात ये भी है कि एक समय पर टेस्ट क्रिकेट पर राज करने वाले विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा इस फॉर्मेट में 10 हजार रन भी नहीं बना सके और संन्यास ले लिया।
Published By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 25 August 2025 at 14:13 IST