अपडेटेड 22 May 2025 at 09:33 IST
IPL Playoffs में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली 5 टीमें, RCB से आगे निकली मुंबई इंडियंस
IPL Playoffs: मुंबई इंडियंस अब चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। MI ने 11 बार ये कारनामा किया है।
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली 4 टीमों का पता चल गया है। गुजरात टाइटंस, RCB, पंजाब किंग्स के बाद मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।
बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हरा दिया। आईपीएल में 5 बार खिताब जीतने वाली MI ने और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली।
Advertisement
मुंबई इंडियंस अब चेन्नई सुपर किंग्स के बाद आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। MI ने 11 बार ये कारनामा किया है। इस मामले में मुंबई इंडियंस ने RCB को पीछे छोड़ दिया।
RCB ने 10 बार आईपीएल के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है। इस मामले में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे आगे है। एमएस धोनी की अगुवाई वाली टीम ने रिकॉर्ड 12 बार ये कारनामा किया है।
Advertisement
इस लिस्ट में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे नंबर पर हैं। KKR ने 8 बार प्लेऑफ में जगह बनाई है। हालांकि इस बार वो ग्रुप स्टेज से आगे का सफर नहीं तय कर सके।
Image: ANIसनराइजर्स हैदराबाद ने 7 बार प्लेऑफ तक का सफर तय किया है। SRH का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में बेहद निराशाजनक रहा और वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई।
Image: IPLT20.COMPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 22 May 2025 at 09:33 IST