अपडेटेड 8 June 2025 at 13:17 IST
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले 5 भारतीय, तीसरा नाम उड़ा देगा होश
Most Test Hundred Against England By an Indian: भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज से पहले आइए जानते हैं उन 5 भारतीय बल्लेबाजों के नाम, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक ठोका है।
आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद क्रिकेट फैंस बेसब्री से भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का इंतजार कर रहे हैं। 5 मैचों की शृंखला का आगाज 20 जून से होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज से पहले आइए जानते हैं उन 5 भारतीय बल्लेबाजों के नाम, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक ठोका है।
Advertisement
इस लिस्ट में टीम इंडिया की 'दीवार' कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ टॉप पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ कुल 7 शतक ठोके हैं। इस दौरान उनका औसत 60.93 का रहा है।
'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 7 शतक जड़े हैं, लेकिन उनका औसत द्रविड़ से कम रहा है। मास्टर ब्लास्टर ने 51.73 की एवरेज से रन बनाए हैं।
Advertisement
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम है। अजहर का रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने 58.09 की औसत से 1278 रन बनाए हैं, जिसमें 6 शतक शामिल है।
चौथे नंबर पर पूर्व स्टार बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर का नाम है। उन्होंने 1977-1990 के बीच इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 5 शतक ठोके हैं।
Advertisement
पांचवें नंबर पर टीम इंडिया की 'नई दीवार' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 शतक ठोके हैं। विराट कोहली ने भी इंग्लिश टीम के खिलाफ टेस्ट में 5 सेंचुरी जड़ी है।
Image: APPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 8 June 2025 at 13:17 IST