अपडेटेड 15 June 2025 at 11:35 IST
योगिनी एकादशी पर करें ये शुभ दान, मनोकामना होगी पूरी; धन-दौलत की भी नहीं होगी कमी
आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन व्रत और दान-पुण्य का विशेष महत्व है।
हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी का खास महत्व है। इस दिन व्रत पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूरे मन से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है जिससे खुश होकर भगवान विष्णु अपनी कृपा बरसाते हैं।
Image: instagramआषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। शास्त्रों के अनुसार, एकादशी का व्रत रखने से हजारों ब्राह्मणों को भोज कराने के बराबर पुण्य मिलता है।
Image: shutterstockAdvertisement
व्रत करने से पापों का नाश तो होता ही है, साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। योगिनी एकादशी पर दान-पुण्य का भी विशेष महत्व है। एकादशी पर दान करने से कई गुना बढ़कर फल की प्राप्ति होती है।
ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दिन कौन से दान का विशेष महत्व है। योगिनी एकादशी पर अन्नदान को सबसे शुभ होता है। इस दिन गरीबों को चावल, गेंहू, दाल आदि दान करना चाहिए। इससे घर में अन्न की कमी नहीं होती।
Advertisement
इस दिन पीले रंग का वस्त्र दान करना फलदायी माना जाता है। ये रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग माना जाता है। इस रंग के वस्त्र दान करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।
Image: ShutterstockPublished By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 June 2025 at 11:35 IST