अपडेटेड 29 June 2025 at 21:46 IST
Tulsi Ke Upay: तुलसी के पौधे में सिक्का गाड़ने से क्या होता है? मिलते हैं लाभ या हो सकता है नुकसान, जानें
Why We Keep Coin Under Tulsi Plant:हिन्दू धर्म में तुलसी का महत्व अधिक होता है। वहीं रोजाना घर की औरतें मां तुलसी की पूजा करती हैं। बता दें कि तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप और भगवान विष्णु का प्रिय भी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी माता का वास घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और घर में सुख-समृद्धि और मानसिक शांति लाता है। वहीं क्या आप जानते हैं कि तुलसी के पौधे में कई लोग सिक्का भी गाड़ते हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है और क्या हैं इसके लाभ?
सुख-समृद्धि लाए
तुलसी के पौधे में एक रुपये का सिक्का गाड़ने से घर में बरकत होती है और घर में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
Image: Shutterstockधन प्राप्ति के लिए
तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का स्वरूप कहा जाता है। इसमें सिक्का गाड़ने से धन की प्राप्ति होने की संभावना बढ़ जाती है।
Image: CanvaAdvertisement
वास्तु दोष होंगे दूर
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव है तो तुलसी के पौधे में तांबे या चांदी के सिक्के को गाड़ सकते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा।
Image: Freepikराहू और शनि दोष के लिए
ज्योतिष विद्या के अनुसार मान्यता है कि जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या राहु-केतु का नकारात्मक प्रभाव होता है, उन्हें घर में लगे तुलसी के पौधे में सिक्का गाड़ना चाहिए।
Image: AIAdvertisement
पितृदोष होंगे दूर
अगर किसी की कुंडली में पितृदोष है तो उन्हें तुलसी के पौधे तांबे का सिक्का गाड़ चाहिए। ऐसा करने से पूर्वजों की कृपा मिल सकती है।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 29 June 2025 at 21:46 IST