अपडेटेड 14 July 2025 at 14:21 IST

Sawan 2025: सावन में किस वक्त न करें रुद्राभिषेक? वरना मिलेगा अशुभ फल

Best Time for Rudrabhishek Morning or Evening: मैं रुद्राभिषेक कब कर सकता हूं? क्या रात में रुद्राभिषेक किया जा सकता है? जानते हैं प्रश्नों के उत्तर इस लेख के माध्यम से...

Follow :  
×

Share


1/8

बता दें कि सावन के महीने में रुद्राभिषेक का बेहद ही महत्व है। पर एक ऐसा भी समय है, जब रुद्राभिषेक नहीं करना चाहिए। ऐसे में लोगों को इस वक्त के बारे में पता होना जरूरी है।

Image: Shutterstock
2/8

इस साल सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई को हुई है। ऐसे में ये महीना भगवान शिव का अति प्रिय है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग न केवल व्रत करते हैं बल्कि…

Image: Shutterstock
Advertisement
3/8

रुद्राभिषेक भी करते हैं जिससे कि सभी इच्छाएं पूरी हो सकें। लेकिन लोगों को पता ही नहीं है कि रुद्राभिषेक कब नहीं करना चाहिए।

Image: Freepik
4/8

बता दें, रुद्राभिषेक करने से न केवल अकाल मृत्यु को टाला जा सकता है बल्कि डर, रोग, भय आदि से मुक्ति मिल जाती है।

Image: shutterstock
Advertisement
5/8

ऐसे में इसे करने से न केवल घर में सुख समृद्धि आती है बल्कि मानसिक शांति, तंगी आदि से भी राहत मिल सकती है। लेकिन…

Image: shutterstock
6/8

यदि इसे गलत समय में किया जाए तो इसका अशुभ फल भी प्राप्त हो सकता है। व्यक्ति को रुद्राभिषेक हमेशा शिव योग तिथि पर ही करना चाहिए।

Image: shutterstock
Advertisement
7/8

सोमवार का दिन रुद्राभिषेक के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। ऐसे में ब्रह्म मुहूर्त, प्रदोष काल या अमृत काल के वक्त इसे करना बहुत अच्छा मानते हैं, जिससे शिव कृपा प्राप्त होती है।

Image: shutterstock
8/8

वहीं रुद्राभिषेक कभी भी राहुकाल के दौरान नहीं करना चाहिए। राहुकाल में करने से अशुभ फल प्राप्त होता है। इसके अलावा दोपहर के समय भी रुद्राभिषेक नहीं करना चाहिए। 

Image: shutterstock

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 July 2025 at 14:16 IST