अपडेटेड 25 May 2025 at 17:21 IST
Vat Savitri Vrat: कल इस वक्त करें वट सावित्री व्रत का पूजन, जानें विधि
Vat Savitri Vrat 2025: बता दें कि वट सावित्री व्रत का त्योहार सुहागन महिलाओं के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण और पवित्र होता है। इस दिन महिलाएं न केवल व्रत रखती हैं बल्कि अपने पति की लंबी आयु और सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
हिंदू पंचांग के मुताबिक, वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल यह व्रत 26 मई को मनाया जाएगा।
Image: freepik aiइस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसे में ये जानें कि वट सावित्री व्रत के दिन किस मुहूर्त में पूजा करें और पूजा करने की सही विधि क्या है।
Image: freepik aiAdvertisement
बता दें कि ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई यानी कल 10:54 से हो रही है। वहीं अगर समापन की बात करें तो...
Image: freepik27 मई को सुबह 8:31 पर इसका समापन होगा। वहीं चौघड़िया का शुभ समय सुबह 8 बजकर 52 मिनट से 10 बजकर 25 मिनट तक होगा।
Image: freepikAdvertisement
इससे अलग अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक और दोपहर का शुभ समय - दोपहर 3 बजकर 45 मिनट से 5 बजकर 28 मिनट तक है।
Image: freepikइस दिन वट वृक्ष के नीचे बैठकर सावित्री सत्यवान व यमराज की मूर्ति स्थापित करें। साथ ही मानसिक रूप से चिंतन भी करें।
Image: freepikAdvertisement
इसके बाद वृक्ष की जड़ में जल डालकर रोली और चावल चढ़ाएं। साथ ही पुष्प, धूप, फूलों की माला, घी की ज्योति आदि को चढ़ाएं।
Image: freepik aiफिर सात बार वृक्ष की परिक्रमा कर सूट लपेटें। फिर हाथ में भीगा हुआ चने लेकर कथा सुनें। फिर चनों के बाद धन और वस्त्र अपनी सास को दें उनका आशीर्वाद लें।
Image: freepik aiDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 May 2025 at 17:20 IST