अपडेटेड 16 July 2025 at 11:32 IST

Vastu Tips: करियर में रुकावट बन सकती हैं ऑफिस डेस्क पर रखी ये चीजें, तुरंत हटाएं

Vastu Tips: घर के साथ ही ऑफिस में भी वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए। ये आपके करियर पर असर डाल सकती है। आइए जानते हैं कि ऑफिस डेस्क पर किन चीजों को रखने से बचना चाहिए?

Follow :  
×

Share


1/8

कई लोगों को ऑफिस में अपना डेस्क सजाकर रखने का शौक होता है। कई बार जाने-अनजाने में हम ऑफिस टेबल पर ऐसी कुछ चीजें रख देते हैं जो वास्तु के अनुसार शुभ नहीं मानी जाती। 

Image: freepik
2/8

ऐसा करने से तरक्की जाती है और आपके करियर में भी बाधा आ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन चीजों को ऑफिस टेबल पर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए? 

Image: freepik
Advertisement
3/8

ऑफिस टेबल पर कई पौधों को रखने से बचना चाहिए। इसमें एलोवेरा, तुलसी, बांस का पौधा शामिल है। तुलसी बेहद पवित्र और पूजनीय पौधा माना जाता है, इसलिए गंदे हाथों से स्पर्श करने से दोष लग सकता है। 

Image: freepik
4/8

वहीं, दूसरे पौधे रखने से भी आपके मन को भटकाने का काम कर सकते हैं। इसलिए इन पौधों पर ऑफिस डेस्क पर रखने से बचें। 
 

Image: freepik
Advertisement
5/8

अगर आपकी ऑफिस के टेबल पर बेकार कागज, पुरानी फाइलें या कोई पेपर रखे हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें। इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है और आपकी निर्णय लेने की शक्ति भी कमजोर हो सकती है।

Image: freepik
6/8

इसके अलावा ऑफिस की टेबल पर टूटी हुई चीजें भी न रखें। आपकी इमेज को ये नुकसान पहुंचाने की वजह बन सकते हैं। इसलिए टूटी चीजें भी अपने डेस्क पर न रखें। 

Image: freepik
Advertisement
7/8

कई लोगों को ऑर्टिफिशियल फूल अपने डेस्क पर रखना पसंद होता है, लेकिन ऐसा करने से आपके करियर में बाधा आ सकती है। 

Image: freepik
8/8

इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि हमें ऑफिस की मेज पर बैठकर खाना-पीना नहीं चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं। साथ ही धन-समृद्धि में बाधा आने लगती है। 

Image: freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 16 July 2025 at 11:31 IST