अपडेटेड 24 August 2025 at 13:19 IST
Vastu Tips: घर के इन 5 जगहों पर लगाएं गेंदे के पौधे, लाइफ में बढ़ेगी खुशी और तरक्की
Vastu Tips: हिंदू मान्यताओं में गेंदे के फूल को शुभ माना जाता है। इसे पूजा से लेकर घर की सजावट हर जगह पर यूज किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में गेंदे के पौधों को लगाने से खुशहाली और तरक्की आती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर की इन जगहों पर गेंदे के पौधे को लगाने से जीवन में सफलता के मौके मिलते हैं। आइए जानते हैं कि घर की वो कौन सी जगहें हैं, जहां पर गेंदे को लगाया जाना शुभ माना जाता है।
मेन गेट पर गेंदे का पौधा
घर के मेन गेट पर गेंदे के पौधे को लगाने से पॉजिटिविटी एनर्जी आती है। इसे घर की तरक्की और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
पूजा घर में गेंदे का पौधा
पूजा घर में गेंदे का पौधा लगाने से भगवान की कृपा बरसती है। यह घर के वातावरण को पवित्र और शांत बनी रहती है।
Image: FreepikAdvertisement
आंगन या बालकनी में गेंदे का पौधा
आंगन या बालकनी में गेंदे का पौधा रखने से घर की सुंदरता और भी बढ़ जाती है। इसके साथ ही निगेटिव एनर्जी भी दूर हो जाती है। यह तरक्की और खुशहाली को घर लाता है।
किचन के पास गेंदे का पौधा
किचन के पास गेंदे का पौधा लगाने से घर में अनाज की कभी कमी नहीं होती है। माना जाता है कि यह पौधा मां अन्नपूर्णा को प्रसन्न करता है।
Advertisement
स्टडी रूम या ऑफिस टेबल के पास
बच्चों के पढ़ाई करने की जगह या फिर घर में जहां बैठकर आपने ऑफिस का काम करते हैं। वहां पर गेंदे के पौधे को रखना चाहिए।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 24 August 2025 at 13:19 IST