अपडेटेड 25 June 2025 at 13:54 IST
Vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखें मोर का पंख, कुबेर की कृपा से होगी धनवर्षा
वास्तु शास्त्र में मोर के पंख को शुभ माना गया है। इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसी मान्यता है कि अगर घर में सही स्थान पर मोर का पंख रखा जाए तो कुबेर देवता की भी कृपा होती है। तो आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घर में मोर पंख कहां और कैसे रखना चाहिए।
मोर का पंख घर में यदि सही स्थान पर रखा जाए तो इससे ना सिर्फ नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सुख-शांति बनी रहती है। बल्कि आर्थिक और मानसिक समस्याओं से भी राहत दिलाने में ये पंख मदद करता है।
घर के मुख्य द्वार के ऊपर मोर पंख लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को रोकता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। साथ ही यह बुरी नजर से भी रक्षा करता है।
Advertisement
घर में जिस स्थान पर आप पैसा रखते हैं, वहां मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। मोर पंख को भगवान कृष्ण का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में पूजा स्थान पर इसे रखने से शांति का वातावरण बनता है।
Image: Pexelsमोर पंख को बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में रखने से उनकी एकाग्रता बढ़ती है और स्मरण शक्ति तेज होती है। पढ़ाई में रुचि जगाने में भी यह सहायता करता है।
Image: PexelsAdvertisement
यदि पति-पत्नी के बीच तनाव रहता है तो मोर पंख को बेडरूम के दक्षिण-पश्चिम कोने में रखने से संबंधों में मधुरता आती है और आपसी समझ भी बेहतर होती है।
Image: Pexelsयदि घर के किसी कोने से अगर लगातार नेगेटिविटी महसूस हो रही हो, जैसे कलह, नींद की कमी या मानसिक अशांति, तो वहां मोर पंख रखने से वातावरण शुद्ध होता है।
Image: PexelsAdvertisement
मोर पंख को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में मोर पंख रखने से व्यापार में वृद्धि होती है और घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 June 2025 at 13:54 IST