अपडेटेड 2 August 2025 at 21:25 IST

Vaastu Tips: मेन गेट पर लगाएं ये 6 पौधे, बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी, घर में होने लगेगी बरकत

घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ाने के लिए वास्तु में कई उपाय बताए गए हैं। इनमें से एक है घर के मेन गेट पर कुछ खास पौधे लगाना। आइए जानते हैं उन पौधों के बारे में जो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ा सकते हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

तुलसी का पौधा न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से खास है, बल्कि वास्तु में भी इसे सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। यह पौधा दिन और रात दोनों वक्त ऑक्सीजन छोड़ता है और आस-पास के वातावरण को महका देता है।
 

Image: Freepik
2/7

जैस्मिन प्लांट यानी चमेली का पौधा घर के लिए बहुत ही लकी और पॉजिटिव एनर्जी वाला माना जाता है। इसकी भीनी-भीनी खुशबू आपके तन-मन को महका देती है और घर में धन में वृद्धि करती है।
 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

पाम ट्री को घर के मुख्य द्वार पर लगाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर देखा जाता है। यह एयर प्यूरीफाइंग प्लांट माना जाता है और इसकी देखभाल करना भी आसान होता है।
 

Image: Pexels
4/7

मनी प्लांट को भी मुख्य द्वार पर लगाने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। यह सदा ही खुशियों को बढ़ाने वाला माना जाता है और घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि करता है।
 

Image: Freepik
Advertisement
5/7

फर्न का पौधा देखने में जितना सुंदर होता है, उतना ही लकी भी होता है। इसे घर के बाहर मुख्य द्वार पर लगाने से आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी अपने आप प्रवेश करती है।
 

Image: Freepik
6/7

सिट्रस ट्री फेंग शुई के हिसाब से बहुत ही शुभ माना जाता है। यह आपके घर में गुडलक लाता है और सौभाग्य में भी वृद्धि करता है। इसे मुख्य द्वार के दाईं ओर रखना चाहिए।
 

Image: Freepik
Advertisement
7/7

ये पौधों आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ा सकते हैं। बस ध्यान रखें कि पौधों की देखभाल नियमित रूप से करें और उन्हें सही तरीके से लगाएं।
 

Image: Freepik

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 2 August 2025 at 21:25 IST