अपडेटेड 24 August 2025 at 15:30 IST
Shani Dosha: कुंडली में शनि कमजोर होने के ये हैं 6 संकेत, जानें कैसे पहचानें?
Shani Dosha: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिकृ शनि को न्याय का देवता माना जाता है। जब शनि कमजोर होता है तो लाइफ में स्ट्रगल, पैसों की कमी और घर-परिवार में कोई न कोई संकट बना रहता है। कुंडली में शनि की स्थिति को पहचानने के लिए कुछ खास संकेत होते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 6 संकेत, जिनसे पता चल जाता है कि आपकी कुंडली में शनि कमजोर है या नहीं।
पैरों की एड़ियों का कटना या फटना
अगर आपकी एड़ियां बार-बार कट या फट रही हैं। आपको लगातार पैर में चोट लग रही है। तो यह शनि ग्रह कमजोर होने के संकेत माने जाते हैं।
जरूरी कामों में रुकावट
अगर आपके जरूरी कामों के रुकावट आ जाती है या फिर बीच में अटक जाते हैं। तो यह भी शनि की कमजोर की ओर इशारा करते हैं।
Image: freepik aAdvertisement
धैर्य और अनुशासन की कमी
जब इंसान का धैर्य टूटने लगे, सही डिसीजन न ले पाएं और अनुशासन ना बचे, तो यह भी शनि की कमजोरी को दर्शाता है।
Image: Freepikआर्थिक तंगी और कर्ज
लगातार पैसों की कमी बनी रहना, फालतू के खर्चे बढ़ जाना, ये सभी भी शनि ग्रह के कमजोर होने के संकेत हैं।
Image: FreepikAdvertisement
घर में अशांति और विवाद
अगर घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे और माहौल गरम रहे, तो यह भी शनि कमजोर की निशानी मानी जाती है।
Image: Freepikबीमारी और दवाइयों पर खर्च
घर के सदस्य लगातार बीमार रहते हों और इलाज पर खर्च बढ़ जाए, लेकिन आराम न मिले, तो यह भी शनि की कमजोरी का लक्षण है।
Image: FreepikPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 24 August 2025 at 14:19 IST