अपडेटेड 17 May 2025 at 13:59 IST
शनिवार को घर लें आएं ये 5 चीजें, खूब होगी बरकत; बनी रहेगी शनिदेव की कृपा
Shaniwar ko Kya Khariden: हिंदू धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित किया गया है। ऐसे में इस दिन आपको कुछ खास चीजों की खरीदारी जरूर करनी चाहिए।
Shaniwar ko Kya Khariden: शनिवार के दिन भगवान शनि की पूजा की जाती है। शनिदेव को कर्म फल दाता भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिदेव व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल देते हैं।
शनिवार के दिन जहां कुछ चीजों को करने की मनाही होती है वहीं इस दिन कुछ चीजों को खरीदकर घर लाना भी काफी शुभ माना जाता है। इन चीजों को खरीदने से भगवान शनि की कृपा हमेशा बनी रहती है।
Advertisement
शनिदेव बेसहारा लोगों और पशुओं को न्याय देते हैं। ऐसे में शनिवार के दिन पशु-पक्षियों के लिए अन्न, कपड़े, बर्तन, बैठने-सोने की चीजें आदि की खरीदारी जरूर करनी चाहिए। इससे शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
शनिवार के दिन आप चांदी की धातु से बनी चीजें खरीद सकते हैं। शनिवार को चांदी खरीदने से जीवन में स्थिरता आती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
Advertisement
शनिवार के दिन आप अनाज पीसने वाली मशीन जैसे, मिक्सर, ग्राइंडर आदि खरीद सकते हैं। इससे धन में बढ़ोतरी होती है और किसी प्रकार की कोई हानि नहीं होती है।
शनिवार के दिन आप अनाज, जैसे चावल, आटा या अन्य चीजें खरीद सकते हैं। इससे भी शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहती है।
Advertisement
शनिवार के दिन मिट्टी के दीये जलाना अति शुभ माना जाता है। लिहाजा आप इस दिन मिट्टी के दीयों की खरीदारी भी कर सकते हैं। इससे शनिदेव अति प्रसन्न हो जाते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 17 May 2025 at 13:59 IST