अपडेटेड 8 July 2025 at 12:11 IST

Sawan Somvar 2025: सावन के पहले सोमवार के दिन इस वक्त करें पूजन, जानें शुभ मुहूर्त

Sawan Somvar 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यानि 2025 में सावन महीने की शुरुआत 11 जुलाई को हो रही है। बता दें कि यह पूरा ही महीना भगवान शिव को समर्पित है।

Follow :  
×

Share


1/9

ऐसे में भगवान शिव के भक्त न केवल इस पूरे महीने भगवान शिव की आराधना करते हैं बल्कि उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए कई उपाय भी करते हैं।

Image: Freepik
2/9

मान्यता है कि भगवान शिव इस महीने जल्दी प्रसन्न होकर भक्तों को उनका मनचाहा वर देते हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि सोमवार व्रत के दिन शुभ मुहूर्त क्या है।

Image: Freepik
Advertisement
3/9

बता दें कि सावन का पहला सोमवार बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यदि आप सावन के पहले सोमवार व्रत रख रहे हैं तो आपको पूजा के मुहूर्त के बारे में पता होना जरूरी है।

Image: Freepik
4/9

इस साल सावन के पहले सोमवार की शुरुआत 13 जुलाई को देर रात 1:02 हो रही है और इसका समापन 14 जुलाई को देर रात 11:59 पर हो रहा है।

Image: Freepik
Advertisement
5/9

ऐसे में 14 जुलाई को सावन के पहले सोमवार का व्रत रखा जाएगा और इसी दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी भी मनाई जा रही है।

Image: Freepik
6/9

सावन सोमवार के दिन की शुरुआत आप महादेव की पूजा से करें। आप शिवलिंग पर भगवान शिव को कच्चा दूध, गंगा, जल आदि अर्पित करें।

Image: Freepik
Advertisement
7/9

वहीं शिव जी के मंत्रों का जाप, शिव चालीसा आदि का थी पाठ करें। साथ ही शिव आरती से अपनी पूजा का समापन करें।

Image: Freepik
8/9

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 11 मिनट से 04 बजकर 52 मिनट तक तय है।

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से 03 बजकर 40 मिनट तक तय है।

Image: Shutterstock
Advertisement
9/9

गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 20 मिनट से 07 बजकर 40 मिनट तक तय है।

निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक तय है।

Image: Shutterstock

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 July 2025 at 12:10 IST