अपडेटेड 7 August 2025 at 13:49 IST

Raksha Bandhan 2025: सावन पूर्णिमा के दिन घर ले आइए ये चमत्कारी चीज, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, आर्थिक तंगी होगी दूर

हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है और सावन पूर्णिमा तो कई मायनों में बेहद खास होता है। इस दिन भगवान शिव का सबसे प्रिय महीने सावन की समाप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस खास दिन पर घर में कुछ चीजों को लाना बेहद शुभ माना जाता है। जानतें हैं सावन की आखिरी पूर्णिमा पर घर में किन चीजों को लाने से माता लक्ष्मी की बरसेगी कृपा।

Follow :  
×

Share


1/7

पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी के साथ-साथ चंद्रमा की भी पूजा होती है। इससे से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

Image: Shutterstock
2/7

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि सावन की पूर्णिमा यानि की रक्षाबंधन के दिन कुछ विशेष वस्तुओं को घर लाने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जानते हैं इन चमत्कारी चीजों के बारे में...

Image: Freepik
Advertisement
3/7
सावन पूर्णिमा पर श्री यंत्र और चांदी की स्वास्तिक घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसे घर के पूजा स्थल पर रखने से धन लाभ और समृद्धि की प्राप्ति होती है। Image: Freepik
4/7

चांदी का सिक्का: इस दिन चांदी का सिक्का घर लाना शुभ होता है। इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, जो आर्थिक स्थिरता लाता है।

Image: Unsplash
Advertisement
5/7

कमल का फूल या पलाश का पौधा: कमल का फूल माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इसे घर लाने या पूजा में उपयोग करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। माता लक्ष्मी को कमल के साथ-साथ पलाश का फूल भी पसंद है।

Image: Pexels
6/7
शंख: शंख को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस दिन शंख घर लाकर पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। Image: Freepik
Advertisement
7/7

नए कपड़े : सावन पूर्णिमा पर नए कपड़े खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में घर की बहू, बेटी को इस दिन कपड़े देने से माता लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। 

Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 13:49 IST