अपडेटेड 7 August 2025 at 14:45 IST

Raksha Bandhan 2025: भाई के लिए सबसे अच्छी राखी खरीदना चाहते हैं? चुनाव करते समय इन 5 गलतियों से जरूर बचें

Raksha Bandhan 2025: राखी का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा। बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों का मेला शुरू हो गया है। बहनें अपने भाइयों के लिए खूबसूरत राखियों की खरीदारी शुरू कर चुकी हैं। अक्सर लोग राखी का डिजाइन देखकर उसे खरीद लेते हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

क्या आपको पता है कि राखी खरीदने के समय कुछ गलतियों का खास ध्यान रखना चाहिए। राखी की डोर में बहनों का अपने भाई के लिए लंबी उम्र और खुशहाल जीवन का विश्वास छिपा होता है।

Image: Canva
2/6

आइए जानते हैं कि भाई के लिए राखी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहली चीज है कि राखी किस रंग का खरीद रहें हैं, इसका खास ध्यान रखें।

Image: Canva
Advertisement
3/6

राखी कभी काले, गहरे नीले या स्लेटी रंग की नहीं खरीदनी चाहिए। राखी की डोर लाल, नारंगी, पीला, गुलाबी जैसे रंगों की होनी चाहिए। यह रंग शुभ मानें जाते हैं और किसी भी धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होता है।

Image: Canva
4/6

आजकल फैशन के नाम पर किसी भी तरह के डिजाइन की राखी लोग खरीद लेते हैं, जिसमें कोई कार्टून, बंदूक, गाड़ियां या कुछ और बना होता है। नुकीली या अशुभ संकेतों वाली राखी नहीं खरीदनी चाहिए।

Image: Canva
Advertisement
5/6

कभी भी देवी-देवताओं वाली राखी ना खरीदें। हालांकि, इसकी जगह आप ओम, स्वस्तिक, कमल और श्री वाली राखी खरीद सकती हैं।

Image: Canva
6/6

राखी खरीदते समय उसकी डोर का खास ध्यान रखें। राखी अगर मौली धागा में मिले तो उससे अच्छा और शुभ और कोई राखी नहीं।

Image: Canva

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 14:45 IST