कौन हैं वो संत? जिन्हें देखते ही गद्दी छोड़ दौड़े प्रेमानंद महाराज? चरण धोए... गले मिल फूट-फूटकर रोए
Premanand Maharaj: जिस प्रेमानंद महाराज के चरणों में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी झुककर नमन करते हैं, वो एक संत को देखकर अपनी गद्दी से उठे और दौड़कर उन्हें गले लगाया और फिर फूट-फूटकर रोने लगे।
वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज की एक झलक पाने के लिए लाखों श्रद्धालु बेताब रहते हैं। इन दिनों प्रेमानंद महाराज की तबीयत ज्यादा खराब है तो भक्त उनके लिए दुआ मांग रहे हैं।
जिस प्रेमानंद महाराज के चरणों में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी झुककर नमन करते हैं, वो एक संत को देखकर अपनी गद्दी से उठे और दौड़कर उन्हें गले लगाया और फिर फूट-फूटकर रोने लगे।
Advertisement
सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर प्रेमानंद जी महाराज के लिए भक्तों की इज्जत और ज्यादा बढ़ गई है।
जब रमणरेती महावन के महाराज गुरु शरणानंद केलि कुंज आश्रम पहुंचे तो प्रेमानंद महाराज ने उन्हें साष्टांग प्रणाम किया। प्रेमानंद महाराज इतने खुश हुए कि वो अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर सके।
Advertisement
प्रेमानंद महाराज ने गुरु शरणानंद को लगे से लगाकर वो फूट-फूटकर रोने लगे। उनकी आंखों से टपकता हर आंसू उनके करोड़ों भक्तों को भावुक कर रहा है।
प्रेमानंद की आंखों में आंसू देख गुरु शरणानंद का दिल भी भर आया और दोनों गले मिलकर इमोशन को साझा किया। उसके बाद प्रेमानंद महाराज गुरु के चरणों में गिरे।
Advertisement
दो संतों का अद्भुत प्रेम और समर्पण देख प्रेमानंद के चाहने वाले भक्त भावुक हो गए। प्रेमानंद महाराज ने गुरु शरणानंद महाराज के पांव धोए और फिर उनकी आरती उतारी।
Image: XPublished By : Ritesh Kumar
पब्लिश्ड 9 October 2025 at 10:26 IST