अपडेटेड 10 December 2025 at 13:39 IST

Premanand Maharaj: कर्ज में डूबना गलती या पिछले जन्म की करनी का फल? प्रेमानंद महाराज ने बताया

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने भक्तों का ऐसा मार्गदर्शन किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

Follow :  
×

Share


1/9

वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने और उनके दर्शन के लिए लोग दूर-दराज से आते हैं। उनका प्रवचन लोगों की दिशा बदलने की क्षमता रखता है। 
 

Image: x
2/9

आज प्रेमानंद महाराज के प्रवचन अमूमन अधिकतर घरों में सुने जाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके तमाम वीडियो वायरल होते रहते हैं।
 

Image: x
Advertisement
3/9

इसी कड़ी में उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो भक्तों को बताते हैं कि कर्ज लेकर नहीं चुका पाना, महज इस जन्म की गलती नहीं हो सकती। पिछले जन्म का कर्म इस जन्म में भोगना पड़ सकता है।
 

Image: x
4/9

प्रेमानंद महाराज कहते हैं, 'अगर पिछले जन्म का लिया उधार नहीं चुकाया गया होगा। तो वो इस जन्म में कर्ज के रूप में मिलता है। ये प्रकृति का हिसाब है जिससे कोई नहीं बच सकता।'
 

Image: x
Advertisement
5/9

गुरु जी के मुताबिक,  लालच, अत्यधिक खर्च, दिखावा और कर्ज... इस जन्म की गलतियां है। जिससे आप कर्ज लेते हैं उसी वक्त उसके गुलाम बन जाते हैं। कर्ज मुक्त होने तक मन में भय सताते रहता है।
 

Image: X
6/9

उनका कहना है कि कर्ज नहीं चुका पाना, चोरी से भी बड़ा पाप है। इससे पितृ दोष, राहु-केतु का प्रभाव और कुल का नाश संभव है। 

Image: x
Advertisement
7/9

महाराज जी ने अब से नया कर्ज नहीं लेने और पुराना कर्ज तुरंत चुकाने की सलाह दी। उन्होंने इससे छुटकारा पाने का मंत्र बताते हुए कहा, 'ईमानदारी से कमाएं और खर्चा कम करें। जल्द कर्ज मुक्त हो जाएंगे।'
 

Image: x
8/9

इसके साथ ही उन्होंने हर दिन एक मंत्र जाप करने करने का सुझाव दिया। मंत्र है- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।' इसके अलावा उन्होंने 'राधे नाम' का जप करने के लिए भी कहा।
 

Image: x
Advertisement
9/9

प्रेमानंद महाराज ने कहा कि इन मंत्रों के जाप से कर्ज का बोझ खुद-ब-खुद हल्का होने लगेगा। 
 

Image: x

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 December 2025 at 13:39 IST