अपडेटेड 18 August 2025 at 12:09 IST

Premanand Ji Maharaj: तनाव और दुख से हैं परेशान? फॉलो करें प्रेमानंद जी महाराज के ये 5 सरल उपाय, दूर हो जाएंगे सारे गम

Premanand Ji Maharaj: आज-कल के भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोगों को काफी चिंता और दुख बना ही रहता है। ऐसे समय पर संतों और महाराज जी द्वारा बताए गए उपाय ही सही दिशा और शांति प्रदान कर सकते हैं। वृंदावन के फेमस संत श्री प्रेमानंद जी महाराज ने अपने प्रवचनों से ऐसे ही आसान उपाय बताएं हैं, जिन्हें अपनाकर कोई भी व्यक्ति सुख, शांति और ईश्वर की कृपा की प्राप्ति कर सकता है। आइए जानते हैं महाराज जी के 5 सरल उपाय

Follow :  
×

Share


1/5

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर जाप करना

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार हर दिन की शुरुआत 'हरे राम, हरे कृष्ण' जप से करनी चाहिए। इससे मन शुद्ध होता है और चिंता और दुख दूर होती है।

Image: premanand.jii/Instagram
2/5

संकीर्तन हरी नाम-स्मरण करें

महाराज जी का मानना है कि जहां कीर्तन होता है, वहां भगवान निवास करते हैं। इससे नेगेटिविटी दूर होती है। खुशी और शांति आती है।

Image: X
Advertisement
3/5

भागवत कथा करें

रोजाना कुछ समय भगवत कथा या संत प्रवचन सुनना लाइफ को सही दिशा दिखाता है। इससे संतोष, विकास और ज्ञान बढ़ता है।
 

Image: Premanand Maharaj
4/5

माता-पिता की सेवा

माता-पिता की सेवा को ही भगवान की सेवा माने, उनसे बढ़कर कोई तीर्थ स्थान नहीं है। इससे शुभ फल, दीर्घायु और ईश्वर की कृपा मिलती है।

Image: Facebook
Advertisement
5/5

हर भोजन के पहले भगवान का भोग

किसी भी खाने से पहले भोजन को मन ही मन भगवान को अर्पित करें। इससे अहंकार दूर होता है और कर्म अच्छे होते हैं।

Image: X

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 18 August 2025 at 12:09 IST