अपडेटेड 9 September 2025 at 22:01 IST
What To Do In Pitru Paksha: पितृ पक्ष में करें इन 3 काम करने से होती है बरकत, ज्योतिष ने बताया; VIDEO
हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत खास महत्व होता है। इस समय अपने पूर्वजों को याद कर उनके लिए श्राद्ध, तर्पण और दान किया जाता है। माना जाता है कि इन दिनों में किए गए छोटे-छोटे काम भी घर में सुख-समृद्धि और बरकत लाते हैं। ऐसे में सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, पितृ पक्ष में कौन से हैं वो 3 खास काम, जिन्हें पितृ पक्ष में जरूर करना चाहिए। आइये जानते हैं-
पितृ पक्ष में श्रद्धा, सम्मान और सकारात्मकता से किए गए ये छोटे-छोटे कार्य न केवल पूर्वजों को प्रसन्न करते हैं बल्कि परिवार में खुशहाली भी लाते हैं।
घर का माहौल हमेशा सकारात्मक रखें
पितृ पक्ष में घर का वातावरण शांत और सकारात्मक होना चाहिए। इन दिनों में झगड़ा, कटु बातें या नकारात्मक माहौल से बचना चाहिए।
Image: Shutterstock/ Meta AIAdvertisement
माना जाता है कि पूर्वजों की आत्मा शांति और स्नेह से जुड़ाव महसूस करती है, इसलिए घर का वातावरण जितना शांत होगा, उतना ही अच्छा प्रभाव मिलेगा।
Image: mulankभोजन बनाते समय आदर दिखाएं
भोजन बनाना सिर्फ एक काम नहीं बल्कि श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। यदि घर में माता जी या धर्मपत्नी भोजन बना रही हैं, तो करछी को एक बार घुमा देना चाहिए।
Image: Meta AI
Advertisement
यह आदर और आशीर्वाद की भावना का प्रतीक माना जाता है। ऐसा करने से घर में प्रेम और आपसी सम्मान भी बढ़ता है।
Image: Freepikब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन कराएं
धार्मिक विश्वास है कि ब्राह्मण को भोजन कराने से पूर्वजों की आत्मा तृप्त होती है और घर-परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहता है।
Image: shutterstockAdvertisement
पितृ पक्ष में ब्राह्मण को बुलाकर ससम्मान भोजन कराने की परंपरा है। इससे घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहती है।
Image: Meta AIDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 9 September 2025 at 22:00 IST