अपडेटेड 10 September 2025 at 17:41 IST

Original Method To Feed Pitru: पितृ पक्ष में ब्राह्मण को भोजन कराने की क्या है सही विधि? ज्योतिष ने बताए 4 नियम;VIDEO

पितृ पक्ष का समय ऐसा होता है जब परिवार अपने पूर्वजों को याद करके उन्हें तर्पण, श्राद्ध और भोजन अर्पित करता है। माना जाता है कि इस दौरान पितरों को प्रसन्न करने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत आती है। हालांकि, पितरों को भोजन कराते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होता है। ऐसे में सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, ज्योतिष शास्त्र में पितरों को भोजन कराने की सही विधि और दिशा का विशेष महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं पितरों को भोजन कराने के 4 जरूरी नियम -

Follow :  
×

Share


1/7

ब्राह्मण की दिशा का ध्यान रखें

जब घर बुलाए गए ब्राह्मण को भोजन कराएं तो उनकी कमर का हिस्सा दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। यह पितरों के प्रति सम्मान और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

Image: Meta AI
2/7

चेहरा उत्तर दिशा की ओर हो

ब्राह्मण का चेहरा हमेशा उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। उत्तर दिशा देवताओं की मानी जाती है और इस दिशा में बैठकर भोजन ग्रहण करने से पितरों को सीधा लाभ मिलता है।

Image: shutterstock
Advertisement
3/7

भोजन में खास व्यंजन शामिल करें

पितरों को अर्पित किए जाने वाले भोजन में कच्चा और पक्का दोनों प्रकार का खाना होना चाहिए। खासतौर पर पेठे की सब्जी और खीर का भोग लगाना बहुत शुभ माना गया है। 

Image: Freepik
4/7

ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और घर-परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है।

Image: Freepix
Advertisement
5/7

थाली के नीचे पीपल का पत्ता रखें

भोजन जिस थाली में परोसा जा रहा है, उसके नीचे पीपल का पत्ता जरूर रखें। यह परंपरा पितरों को अर्पण करने का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

Image: Pexels
6/7

भोजन समाप्त होने के बाद टूटा हुआ पत्ता फेंकने के बजाय साफ करके अलग से रख दें। ध्यान रहे कि आपको पेड़ से पत्ते तोड़ने नहीं है, बल्कि आपको पहले से टूटे हुए पत्तों को उठाकर इस्तेमाल करना होगा। 

Image: Freepik
Advertisement
7/7

पितरों को प्रसन्न करने का महत्व

  • घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • परिवार में शांति और आपसी प्रेम बना रहता है।
  • संतान सुख और घर में बरकत मिलती है।
  • जीवन में बाधाएं धीरे-धीरे कम हो जाती हैं।
Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 10 September 2025 at 17:31 IST