अपडेटेड 13 November 2025 at 18:27 IST
Mulank: इस मूलांक के जातक जल्दी कर लेते हैं लोगों पर भरोसा, रखते हैं सबका ख्याल
Numerology Tips In Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति की जन्म तारीख से उसका एक मूलांक तय होता है। यह मूलांक हमारे स्वभाव, सोच और जीवन के कई पहलुओं को प्रभावित करता है। कुछ मूलांक ऐसे होते हैं जो दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं और दूसरों की मदद करने में हमेशा आगे रहते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही मूलांक के लोगों के स्वभाव के बारे में -
कौन सा है वो मूलांक?
अंक ज्योतिष में मूलांक 9 वाले लोग बहुत ऊर्जावान, भावनात्मक और साहसी माने जाते हैं। इनका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है।
Image: Meta AIइनका स्वामी ग्रह मंगल होता है, जो शक्ति, जोश और नेतृत्व का प्रतीक है। लेकिन इनके दिल में कोमलता और दूसरों के लिए गहरा प्यार भी होता है।
Image: Meta AIAdvertisement
दिल के होते हैं साफ
ये लोग बाहर से जितने मजबूत दिखाई देते हैं, अंदर से उतने ही संवेदनशील और दिल के साफ होते हैं। ये जल्दी ही किसी से जुड़ जाते हैं और दूसरों पर भरोसा करने में देर नहीं लगाते हैं।
Image: Meta AI
रखते हैं सबका ख्याल
इन लोगों में मदद करने की भावना बहुत गहरी होती है। अगर किसी को परेशानी में देखते हैं तो सबसे पहले यही आगे बढ़कर उसकी मदद करते हैं।
Image: Meta AI
Advertisement
ये लोग अपने परिवार, दोस्तों और समाज के लिए हमेशा कुछ अच्छा करने की सोच रखते हैं। इनकी ऊर्जा और जोश सिर्फ खुद की सफलता तक सीमित नहीं रहती है, बल्कि ये चाहते हैं कि सब लोग साथ में आगे बढ़ें।
Image: Meta AIकरियर और जीवन
मूलांक 9 के लोग नेतृत्व की क्षमता से भरे होते हैं। ये किसी भी टीम को संभालने और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में माहिर होते हैं।
Image: Meta AI
Advertisement
अगर ये लोग अपने गुस्से और भावनाओं को संतुलित कर लें, तो जीवन में बहुत ऊंचाइयां छू सकते हैं।
Image: Meta AIक्या हैं मूलांक 9 वालों की कमजोरियां?
ये खुद की भावनाओं को दबाकर दूसरों को प्राथमिकता देते हैं और बाद में जब लोगों का मतलब इनसे खत्म हो जाता है, तो इन्हें बुरा लगता है।
Image: Meta AIAdvertisement
ये बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं। अधिकतर ये गलत लोगों पर भरोसा कर लेते हैं। इसलिए इन्हें थोड़ा सतर्क रहना चाहिए हर किसी पर भरोसा करने से पहले सोचें, और अपनी भावनाओं को संतुलित रखें।
Image: Meta AIDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 13 November 2025 at 18:27 IST