अपडेटेड 7 November 2025 at 23:25 IST

Mulank: इस मूलांक के लोग एक जगह कभी नहीं टिकते, अपने खुश मिजाज से बदल देते हैं घर का माहौल

Numerology Tips: अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति का जन्मांक यानी मूलांक उसकी व्यक्तित्व, स्वभाव और जीवन की दिशा बताता है। ये अंक वयक्ति के बारे में काफी कुछ चीजों का अंदाजा देने में सहायता करता है। वहीं कुछ मूलांक ऐसे भी हैं, जो एक जगह पर टिकते नहीं है और अपने चंचल मिजाज से घर का माहौल खुशनुमा कर देते हैं। आइये जानते हैं कौन सा है वो मूलांक और जानेंगे इनकी खासियत के बारे में-

Follow :  
×

Share


1/13

कौन सा है वो मूलांक?

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 5 होता है। यह अंक बुध ग्रह का माना जाता है, जो बुद्धिमत्ता, चतुराई, बातचीत की कला और बदलाव का प्रतीक है।

Image: Meta AI
2/13

यह लोग जीवन में कभी एक जगह टिककर नहीं रह पाते हैं। इन्हें नई-नई चीजें करने, नए लोगों से मिलने और अलग-अलग जगहों को जानने का शौक होता है। 

Image: Meta AI
Advertisement
3/13

इनका स्वभाव इतना खुशमिजाज होता है कि जहां भी जाते हैं, वहां का माहौल जीवंत और हंसी-खुशी से भर जाता है।

Image: Meta AI
4/13

मूलांक 5 वाले बहुत ही मिलनसार और बातूनी स्वभाव के होते हैं। ये लोगों से जल्दी घुल-मिल जाते हैं और अपनी मीठी बातों से सबका दिल जीत लेते हैं। 
 

Image: Meta AI
Advertisement
5/13

इनमें आत्मविश्वास भरपूर होता है और ये हर परिस्थिति में खुद को ढालने की क्षमता रखते हैं। 

Image: Meta AI
6/13

इनका मन बहुत जल्दी ऊब जाता है, इसलिए ये हमेशा कुछ नया करने की चाह रखते हैं। ये लोग रूटीन से बंधे रहना पसंद नहीं करते हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
7/13

करियर में आगे रहते हैं ये लोग

यह लोग बातचीत और दिमाग दोनों से तेज होते हैं, इसलिए मार्केटिंग, मीडिया, कम्युनिकेशन, सेल्स या बिजनेस जैसे क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

Image: Meta AI
8/13

इनमें लीडरशिप की भी अच्छी क्षमता होती है, इसलिए टीम को संभालना और दूसरों को मोटिवेट करना इनके लिए आसान होता है।

Image: Meta AI
Advertisement
9/13

परिवार और रिश्ते

यह लोग परिवार में खुशियां फैलाने वाले होते हैं। इनका मजाकिया और सकारात्मक स्वभाव घर का माहौल हमेशा हल्का-फुल्का बनाए रखता है। 

Image: Meta AI
10/13

हालांकि, कभी-कभी ये अपनी आजादी के कारण रिश्तों में थोड़े लापरवाह भी हो सकते हैं। इन्हें जरूरत होती है थोड़ी स्थिरता और भावनात्मक जुड़ाव की।

Image: Meta AI
Advertisement
11/13

मूलांक 5 वालों के लिए सबसे बड़ा मंत्र है कि वह बदलाव के साथ संतुलन भी बनाकर जीवन में चलें और आगे बढ़ें। 
 

Image: Meta AI
12/13

बदलाव करना इनकी फितरत है, लेकिन अगर ये धैर्य और स्थिरता के साथ आगे बढ़ें, तो जीवन में बड़ी सफलता पा सकते हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
13/13


मूलांक 5 वाले लोग जीवन में रंग भर देते हैं। जहां भी जाते हैं, अपनी ऊर्जा और खुशमिजाज स्वभाव से सबका मन जीत लेते हैं। ये लोग हमेशा कुछ नया सीखते और करते रहते हैं, और यही इन्हें दूसरों से अलग बनाता है।

Image: Meta AI

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 7 November 2025 at 23:25 IST