अपडेटेड 9 September 2025 at 23:25 IST

Numerology: इस मूलांक के जातकों से बच के रहने में है भलाई, घर और बाहर करते हैं अलग व्यवहार, होता है रहस्यमयी व्यक्तित्व

अंकों का खेल यानी अंक ज्योतिष हमारे स्वभाव और व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। हर व्यक्ति का मूलांक उसके जन्म की तारीख से निकलता है और उसी आधार पर उसकी आदतें, सोच और व्यवहार सामने आते हैं। आज हम बात कर रहे हैं उस मूलांक की, जिनके जातक बाहर से कुछ और दिखते हैं और घर के अंदर बिल्कुल अलग स्वभाव के होते हैं।

Follow :  
×

Share


1/8

कौन सा है वो मूलांक?

मूलांक 7 वाले लोग रहस्यमयी, गहरे विचारों वाले और घर-बाहर अलग व्यवहार दिखाने वाले होते हैं। वे बाहर से हंसमुख और मिलनसार लगते हैं, लेकिन अंदर से बहुत संवेदनशील और गंभीर होते हैं।

Image: Meta AI
2/8

इन्हें समझ पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता है। बता दें कि जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 7 होता है।

Image: Meta AI
Advertisement
3/8

इस मूलांक वाले लोग अपने रहस्यमयी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। इनका असली रूप समझ पाना आसान नहीं होता है। बाहर की दुनिया में यह बहुत मिलनसार और खुशमिजाज दिखते हैं।

Image: mulank
4/8

घर पर इनका व्यवहार बिल्कुल अलग हो जाता है जैसे कभी गुस्से में, तो कभी बिल्कुल चुपचाप। इनकी इसी बदलती प्रवृत्ति के कारण लोग अक्सर इन्हें समझ नहीं पाते।

Image: Meta AI
Advertisement
5/8

क्यों माना जाता है इनसे दूरी बनाना सही?

इनका रहस्यमयी स्वभाव कई बार लोगों को भ्रमित कर देता है। ये अपने मन की बात आसानी से किसी को नहीं बताते हैं।

 

Image: Meta AI
6/8

भरोसे का रिश्ता बनाने में समय लेते हैं और कई बार अचानक दूर भी हो जाते हैं। कभी-कभी इनकी यही आदत दूसरों को तकलीफ़ पहुँचा सकती है।

Image: Meta AI
Advertisement
7/8

पूरी तरह नकारात्मक नहीं होते

इन जातकों के व्यक्तित्व में गहराई और सोचने-समझने की क्षमता बहुत होती है। वे किसी भी बात को सतही तौर पर नहीं लेते बल्कि उसकी जड़ तक जाते हैं।

Image: Shutterstock
8/8

सही मायने में ये लोग आत्मचिंतन करने वाले और कल्पनाशील होते हैं। गर इन्हें समझकर दोस्ती या रिश्ता निभाया जाए तो ये बहुत अच्छे मार्गदर्शक और सहायक भी साबित हो सकते हैं।

Image: Shutterstock/ Meta AI

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 9 September 2025 at 23:25 IST