अपडेटेड 4 December 2025 at 13:24 IST

Numerology Tips: इस मूलांक के जातक होते हैं बहुत अमीर, तान्या मित्तल का भी है यही अंक, जानें क्या है खासियत?

Mulank 9 Personality In Hindi: अगर आप अंकज्योतिष में भरोसा रखते हैं, तो आपने जरूर सुना होगा कि हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है। यही अंक हमारे स्वभाव, किस्मत, करियर और जीवन में आने वाले अवसरों के बारे में बहुत कुछ बताता है। आज हम बात कर रहे हैं उस खास मूलांक की, जिसे बेहद भाग्यशाली और धनवान माना जाता है। कहा जाता है कि इस मूलांक वाले लोग मेहनत से ज्यादा अपनी किस्मत के दम पर तरक्की कर लेते हैं। तान्या मित्तल का मूलांक भी यही है। तो आइये जानते हैं इस मूलांक की खासियत-

Follow :  
×

Share


1/7

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 होता है। यह मंगल ग्रह का अंक है। मंगल शक्ति, ऊर्जा, साहस, आक्रामकता, नेतृत्व और तेजी से सफलता का कारक है।

Image: Social Media
2/7

ये जातक जो ठान लेते हैं, करके दिखाते हैं। चुनौतियां इन्हें रोक नहीं पातीं हैं, बल्कि और मजबूत बनाती हैं। टीम, बिजनेस या कोई बड़ा प्रोजेक्ट, ये हर जगह ये लोग लीड करते हैं। 

Image: Social Media
Advertisement
3/7

लीडर होने से पैसा और पावर दोनों साथ आती है। ये कदम बढ़ा देते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए जुनून के साथ मेहनत करते हैं, इसलिए जल्दी आगे बढ़ते हैं। इनका दिल बड़ा होता है। 

 

Image: freepik
4/7

यह लोग बेहद मजबूत और ऊर्जावान व्यक्तित्व के साथ फैसले लेने में तेज होते हैं। इनमें लोगों को प्रेरित करने की क्षमता होती है। साथ ही, ये लोग ईमानदारी और स्पष्टता से अपनी बातों को रखते हैं। 

Image: Social Media
Advertisement
5/7

मूलांक 9 वाले कभी-कभी गुस्सा जल्दी कर देते हैं। ये ज्यादा खर्च कर देते हैं। रिश्तों में जिद्दी हो जाते हैं। इसलिए इन्हें धैर्य और संतुलन रखने की जरूरत होती है।

Image: Social Media
6/7

जुनूनी होने के कारण ये जिंदगी में जल्दी तरक्की पाते हैं। बस अपने गुस्से को कंट्रोल रखें और फोकस बनाए रखें, फिर सफलता और पैसा दोनों आपकी मुट्ठी में रहते हैं।

Image: Social Media
Advertisement
7/7

अगर आपका मूलांक 9 है, तो जान लें कि आप जन्म से ही लीडर हैं। आप जिस भी फील्ड में जाते हैं, वहां अपनी पहचान बना लेते हैं। लोग इन पर भरोसा करते हैं, और यही भरोसा इन्हें अच्छे अवसर दिलाता है।

Image: social media

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 4 December 2025 at 12:59 IST