अपडेटेड 13 July 2025 at 09:39 IST
Mulank: इस मूलांक के लोग रहते हैं हमेशा अकेले, सब इन्हें समझते हैं घमंडी या कठोर
Numerology Tips in Hindi: बता दें कि व्यक्ति के मूलांक से हम उसकी पर्सनालिटी और स्वभाव के बारे में बता सकते हैं। वहीं हम उसके भविष्य के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
हालांकि आज हम कुछ ऐसे मूलांक वालों के बारे में बता रहे हैं जो अपनी स्पष्ट और सरलता के कारण कभी-कभी अकेले हो जाते हैं। जी हां इन लोगों के ज्यादा दोस्त नहीं बन पाते है।
Image: freepikवहीं ये अपने दिल की बात हर किसी को बताना पसंद करते हैं। ऐसे में उनके व्यवहार के कारण कई लोग इनसे दूर रहना शुरू कर देते हैं। कुछ लोगों को ये घमंडी और कठोर भी लगते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
बता दें, हम बात कर रहे हैं उनकी, जिनका मूलांक 4 होता है यानी जिन लोगों का जन्म 13, 4, 31 या 22 तारीख को हुआ है।
Image: Freepikअपने विचारों को व्यक्त करने में सीधे और स्पष्ट होते हैं यानी घुमा फिरा कर बातें कहना पसंद नहीं है। जो भी इनके मन में होता है साफ बोल देते हैं।
Image: ShutterstockAdvertisement
ऐसे में कई बार लोग इन्हें गलत समझ लेते हैं और इनके इस व्यवहार के कारण दूरी बना लेते हैं। 4 मूलांक वालों को थोड़ा अकेला रहना भी पसंद है। ये ज्यादा करीबी दोस्त नहीं बना पाते।
Image: freepikवहीं अपनी मन की बात हर किसी से शेयर नहीं कर पाते हैं। इनका दिल भी अकेला ही महसूस करता है। ऐसे में ये कभी-कभी मानसिक रूप से अकेला महसूस करते हैं।
Image: freepikAdvertisement
इनका स्वामी ग्रह राहु माना गया है। राहु ना केवल धन संपत्ति और वैभव आदि प्रदान करता है बल्कि बुद्धिमत्ता भी प्रदान करता है। ऐसे में 4 मूलांक वालों पर राहु का प्रभाव गहरा माना गया है।
Image: freepikइनकी कुंडली में राहु की स्थिति अगर मजबूत होती है तो इससे व्यक्ति को इच्छा पूरी होती है। वहीं अगर इनकी कुंडली में राहु कमजोर हो जाए तो गलत संगत में भी पड़ जाते हैं।
Image: freepikAdvertisement
ये खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग, राजनीति आदि क्षेत्रों में आगे रह सकते हैं।
Image: freepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 13 July 2025 at 09:39 IST