अपडेटेड 3 August 2025 at 22:37 IST
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां शादी के बाद बन जाती हैं पति की बहन की बेस्ट फ्रेंड, स्वभाव से होती हैं मिलन सार
अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना एक खास स्वभाव और व्यक्तित्व होता है। किसी का स्वभाव शांत होता है तो कोई बहुत मिलनसार और घुलने-मिलने वाला होता है। आज हम बात कर रहे हैं उस मूलांक की लड़कियों की, जो शादी के बाद सिर्फ अच्छी पत्नी ही नहीं बनतीं हैं, बल्कि पति की बहन यानी ननद की भी बेस्ट फ्रेंड बन जाती हैं। चलिए जानते हैं कौन सा है ये लकी मूलांक और कैसी होती हैं इसकी लड़कियां-
कौन सा है वो मूलांक?
जिन लोगों का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक होता है 6। इस मूलांक पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो सौंदर्य, प्रेम और तालमेल का प्रतीक है।
Image: Meta AIशादी के बाद सबका दिल जीत लेती हैं
यह लड़कियां बहुत चार्मिंग और सॉफ्ट नेचर की होती हैं। ये जहां भी जाती हैं, वहां अपनी मीठी बातों और नम्र स्वभाव से सबका दिल जीत लेती हैं।
Image: ShutterstockAdvertisement
ननद की बनती हैं बेस्ट फ्रेंड
इन लड़कियों का दिल बहुत मिलनसार होता है। ये हर किसी के साथ जल्दी घुल-मिल जाती हैं।
Image: Shutterstockशादी के बाद ये सिर्फ ससुराल वालों से अच्छे रिश्ते नहीं बनातीं हैं, बल्कि ननद से बहन जैसा गहरा रिश्ता बना लेती हैं।
Image: ShutterstockAdvertisement
कभी साथ शॉपिंग, कभी गप्पें, तो कभी घर की टेंशन शेयर करना इन्हें पसंद होता है। ऐसे में ननद भी इन्हें सिर्फ भाभी नहीं, बल्कि एक अच्छी दोस्त मानने लगती है।
Image: Shutterstockससुराल को मानती हैं अपना घर
यह लड़कियां ससुराल को अपना घर मानकर हर रिश्ते को निभाती हैं। इन्हें लोगों को जोड़ना और रिश्तों को संभालना बखूबी आता है। पति की फैमिली में भी इनकी खास जगह होती है।
Image: Meta AIAdvertisement
समझदारी से निभाती हैं रिश्ता
इनका स्वभाव इतना समझदार और संतुलित होता है कि ये किसी भी रिश्ते में टकराव नहीं आने देतीं हैं। किसी से कोई गलतफहमी भी हो जाए तो ये प्यार और शांति से उसे सुलझा लेती हैं।
Image: ShutterstockDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 3 August 2025 at 22:34 IST