अपडेटेड 23 July 2025 at 22:12 IST

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां पति पर छिड़कती हैं जान, लेकिन सास-देवरानी से होती है अनबन

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर इंसान का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्म तारीख से जुड़ा होता है। यही मूलांक व्यक्ति की सोच, व्यवहार, रिश्तों और स्वभाव के कई राज खोलता है। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे मूलांक की लड़कियों की, जो अपने पति से बेइंतहा प्यार करती हैं, लेकिन ससुराल में खासकर सास और देवरानी से अक्सर उलझ जाती हैं।

Follow :  
×

Share


1/8

कौन-सा है यह मूलांक?

यह गुण अधिकतर मूलांक 2, 4 या 7 की लड़कियों में देखने को मिलता है।
इन मूलांकों की लड़कियां बेहद भावुक, समर्पित, और रिश्तों में गहराई से जुड़ने वाली होती हैं।

Image: Meta AI
2/8

पति के लिए होती हैं बेहद समर्पित

इन लड़कियों की सबसे बड़ी खूबी होती है कि ये अपने पति को ही अपनी दुनिया मानती हैं। पति की हर बात को सिर आंखों पर लेती हैं। उनकी छोटी से छोटी जरूरतों का ध्यान रखती हैं। 

Image: Shutterstock
Advertisement
3/8

अपने पार्टनर की खुशी के लिए खुद की इच्छाएं भी त्याग देती हैं। इन्हें अपने रिश्ते में रोमांस, समझदारी और गहराई चाहिए होती है। इनकी यही गहराई भरी भावनाएं इन्हें एक बेहतरीन जीवनसाथी बनाती हैं।

Image: Freepik
4/8

सास-ससुर और देवरानी से क्यों होता है टकराव?

भावनात्मक जुड़ाव की उम्मीद:

ये लड़कियां चाहती हैं कि हर कोई उनके जज्बात को समझे, लेकिन जब सास या देवरानी उनसे भावनात्मक तालमेल नहीं बैठा पातीं है।

Image: Shutterstock
Advertisement
5/8

कंट्रोल करना नहीं पसंद

इन मूलांक की लड़कियों को किसी का आदेश चलाना पसंद नहीं होता है। अगर सास हर बात में टोकें या देवरानी बेवजह टांग अड़ाए, तो ये चुप नहीं बैठतीं।

Image: Freepik
6/8

ईमानदार और सीधी होती हैं

ये जो महसूस करती हैं, वही बोलती हैं। ऐसे में कई बार इनकी सच्चाई दूसरों को चुभ जाती है, जिससे रिश्ते में खटास आ सकती है।

Image: Freepik
Advertisement
7/8

रिश्तों में संतुलन कैसे बनाएं?

सास के साथ व्यवहार में थोड़ा धैर्य रखें। छोटी-छोटी बातों को दिल पर न लें। जहां जरूरी हो, वहां चुप रहना भी समझदारी होती है।

Image: Freepik
8/8

पति के साथ रिश्ते को मजबूत रखने के साथ-साथ परिवार के दूसरे लोगों को भी समझने की कोशिश करें।

Image: Shutterstock

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 22:12 IST