अपडेटेड 29 July 2025 at 21:24 IST

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां बनती हैं अच्छी बहू, पति के साथ-साथ सासु मां का भी रखती हैं खूब ख्याल

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का एक मूलांक होता है, जो उसकी जन्मतिथि के आधार पर निकलता है। मूलांक से व्यक्ति के स्वभाव, सोच, रिश्तों और जीवन के कई पहलुओं के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। आज हम बात कर रहे हैं उन लड़कियों की, जो एक खास मूलांक की होती हैं और जिन्हें माना जाता है “आदर्श बहू”। ये न सिर्फ अपने पति का बल्कि सास-ससुर का भी दिल जीत लेती हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

कौन-सा है वो मूलांक?

अगर किसी लड़की का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक की स्वामी ग्रह चंद्रमा है, जो भावनाओं, करुणा और सौम्यता का प्रतीक माना जाता है।

Image: Meta AI
2/7

कैसा होता है मूलांक 2 की लड़कियों का स्वभाव?

मूलांक 2 वाली लड़कियां बहुत ही संवेदनशील, समझदार और प्यार देने वाली होती हैं। ये दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ जाती हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
3/7

पति के लिए आदर्श लाइफ पार्टनर

इन लड़कियों में अपने पार्टनर के लिए सच्चा समर्पण होता है। ये अपने पति की पसंद-नापसंद का ख्याल रखती हैं और उन्हें हमेशा सपोर्ट करती हैं।

Image: Shutterstock
4/7

सास-ससुर से भी बना लेती हैं गहरा रिश्ता

इन लड़कियों में सम्मान देने और लेने की कला होती है। ये सास-ससुर की बातों को ध्यान से सुनती हैं और उन्हें आदर देती हैं।

Image: Shutterstock
Advertisement
5/7

रिश्ते जोड़ने में माहिर

चाहे जीवन में कोई भी परिस्थिति क्यों न आ जाए, ये अपने रिश्ते को संभालना जानती हैं। इनके स्वभाव में विनम्रता होती है, जो परिवार के बुजुर्गों का दिल जीत लेती है।

Image: Shutterstock
6/7

घर में शांति का माहौल बनाती हैं

इन लड़कियों को कलह और झगड़े पसंद नहीं होते हैं। ये हमेशा कोशिश करती हैं कि घर का वातावरण शांत और खुशनुमा बना रहे।  किसी बात पर मतभेद हो, तो ये सब कुछ सुलझा लेती हैं।

Image: Shutterstock
Advertisement
7/7

बच्चों की अच्छी परवरिश करती हैं

यह महिलाएं मां के रूप में भी बहुत भावनात्मक और केयरिंग होती हैं। ये अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देना चाहती हैं और उनका हर कदम पर मार्गदर्शन करती हैं।

Image: Pexels

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 29 July 2025 at 21:24 IST