अपडेटेड 4 August 2025 at 18:49 IST

Numerology: इस मूलांक की लड़कियां पति को अपनी उंगली पर नचाती हैं, होती हैं तेज-तर्रार

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार का गहरा संबंध उसके मूलांक यानी जन्मतिथि से होता है। मूलांक से किसी की सोच, स्वभाव, रिश्तों और व्यवहार के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। कुछ मूलांक की लड़कियों का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली होता है कि ये अपने पति को भी अपनी उंगली पर नचा लेती हैं। आइए जानते हैं कौन सा है वो मूलांक-

Follow :  
×

Share


1/9

कौन सा है वो मूलांक?

जिन लड़कियों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। मूलांक 1 का स्वामी सूर्य ग्रह है, यानी सूर्य जैसी चमक और ऊर्जा इनमें भरी होती है। 

Image: Meta AI
2/9

तेज-तर्रार और दमदार पर्सनैलिटी

यह लड़कियां बहुत तेज दिमाग वाली होती हैं। इन्हें हर बात में परफेक्शन पसंद होता है। अपनी बात को बेझिझक और आत्मविश्वास के साथ कहती हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
3/9

स्पष्ट बोलने वाली

ये कुछ भी दिल में नहीं रखतीं हैं। जो सही लगे वो बोल देती हैं। कभी-कभी इनका यह स्वभाव पति या परिवार को चुभ भी सकता है, लेकिन इनका इरादा गलत नहीं होता है।

Image: Meta AI
4/9

रिश्तों में रहती हैं एक कदम आगे

अगर पति कुछ गलत करता है या लापरवाही दिखाता है, तो उसे सीधे-सीधे समझा देती हैं। इसलिए कहा जाता है कि ये पति को अपनी उंगली पर नचा लेती हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
5/9

नेतृत्व करने की क्षमता

यह लड़कियां जन्म से लीडर टाइप होती हैं। इन्हें दूसरों से हुक्म लेना पसंद नहीं होता है, बल्कि खुद सब कंट्रोल में रखना पसंद करती हैं। घर के फैसलों में इनकी राय बहुत मजबूत होती है।

Image: Meta AI
6/9

करियर में भी रहती हैं आगे

ये लड़कियां सिर्फ घर तक सीमित नहीं रहतीं। पढ़ाई, नौकरी या बिजनेस – हर क्षेत्र में खुद को साबित करने की चाह रखती हैं। पति भी इनकी काबिलियत को देखकर प्रभावित रहता है।

Image: Meta AI
Advertisement
7/9

प्यार में होती हैं वफादार

जब बात प्यार की आती है तो पूरी तरह समर्पित होती हैं। अपने पार्टनर का हर हाल में साथ देती हैं, लेकिन बदले में सम्मान और समझदारी की उम्मीद भी रखती हैं।

Image: Meta AI
8/9

जान लें इनकी कमजोरियां

  • कभी-कभी इनका ईगो हावी हो जाता है। 
  • ज्यादा कंट्रोल करने की आदत रिश्तों में तनाव ला सकती है
  • गुस्सा जल्दी आता है, जो बात को बढ़ा सकता है
Image: Meta AI
Advertisement
9/9

कैसा होना चाहिए जीवनसाथी?

  • पति शांत स्वभाव का हो, उन्हें अच्छे से हैंडल कर लेती हैं। 
  • इन्हें ऐसा जीवनसाथी चाहिए जो बराबरी का सम्मान दे। 
  • अगर प्यार और सम्मान मिले, तो ये लड़की जिंदगी को संवार कर रखती है। 
Image: Meta AI

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 August 2025 at 18:49 IST