अपडेटेड 5 October 2025 at 17:11 IST

Mulank: इस मूलांक की लड़कियां रिलेशनशिप के मामले में होती हैं सबसे बेस्ट, संभाल कर रखती हैं अपना घर; रिश्तों में कभी नहीं आती दरार

अंकशास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति का स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा उसके मूलांक से जुड़ी होती है। किसी का स्वभाव कैसा होगा, वो रिश्तों को कैसे निभाएगा या उसका व्यवहार कैसा रहेगा। यह सब उसके मूलांक से पता लगाया जा सकता है। वहीं कुछ एक मूलांक ऐसे भी होते हैं जो रिश्तों की अहमियत अच्छी तरह से जानते हैं और इन्हें सही तरीके से निभाते भी हैं। आइये जानते हैं कौन सा है वो मूलांक-

Follow :  
×

Share


1/10

कौन सा है वो मूलांक?

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 6 होता है। इस अंक का स्वामी ग्रह शुक्र है, जो प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और सामंजस्य का प्रतीक है।

Image: Meta AI
2/10

मूलांक 6 की लड़कियों की खासियतें

रिश्तों में करती हैं पूरी ईमानदारी

यह लड़कियां अपने रिश्तों में कभी धोखा नहीं देतीं। एक बार किसी को अपना मान लें, तो जीवनभर उसके साथ निभाती हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
3/10

प्यार में होती हैं बेहद समर्पित

इन्हें प्यार में छोटी-छोटी बातें भी मायने रखती हैं। ये अपने पार्टनर की भावनाओं को समझती हैं और उसे हमेशा खुश रखने की कोशिश करती हैं।

Image: Meta AI
4/10

घर को संभालने में होती हैं निपुण

ये लड़कियां बहुत समझदार और सुलझी हुई होती हैं। घर की जिम्मेदारियां बड़ी सहजता से निभाती हैं और हर सदस्य का ध्यान रखती हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
5/10

रिश्तों में नहीं आने देतीं दरार

इनकी सबसे बड़ी खूबी होती है कि ये किसी भी रिश्ते में गलतफहमी नहीं आने देतीं। हर मसले को प्यार और समझदारी से सुलझा लेती हैं।

Image: Shutterstock
6/10

सौम्य और आकर्षक व्यक्तित्व

शुक्र ग्रह की कृपा से इनका व्यक्तित्व बहुत सौम्य और आकर्षक होता है। ये जहां भी जाती हैं, वहां अपनी छाप छोड़ देती हैं।

Image: Shutterstock
Advertisement
7/10

हर हाल में बनाए रखती हैं संतुलन

चाहे घर हो या ऑफिस, ये हर जगह तालमेल बिठाना जानती हैं। किसी पर गुस्सा नहीं करतीं, बल्कि शांत मन से हर स्थिति को संभालती हैं।

Image: Meta AI
8/10

रिलेशनशिप में होती हैं ‘बेस्ट पार्टनर’

यह लड़कियां अपने रिश्ते को बेहद प्यार, वफादारी और समर्पण के साथ निभाती हैं। यही कारण है कि इनके रिश्तों में कभी दरार नहीं आती है।

Image: Meta AI
Advertisement
9/10

इन्हें पता होता है कि किसी रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि समझ और धैर्य भी जरूरी होता है।

Image: Meta AI
10/10

मूलांक 6 की लड़कियां रिलेशनशिप के मामले में सबसे बेस्ट होती हैं। ये हर रिश्ते को दिल से निभाती हैं, घर-परिवार को संभालना जानती हैं और अपने प्यार में सच्चाई रखती हैं। 

Image: Shutterstock

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 5 October 2025 at 17:11 IST