अपडेटेड 23 December 2025 at 21:48 IST

Lucky Mulank: इस मूलांक की लड़कियों के पास होता है बेशुमार पैसा, लव लाइफ में भी नहीं होती किसी चीज की कमी

अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी इंसान का स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा काफी हद तक उसके जन्म की तारीख पर निर्भर करती है। आसान शब्दों में कहें तो आप किस दिन जन्मे हैं, यानी आपका मूलांक, आपके जीवन पर गहरा असर डालता है। आज हम आपको एक ऐसे खास मूलांक की लड़कियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो न सिर्फ पैसों के मामले में आगे रहती हैं, बल्कि करियर और लव लाइफ में भी दूसरों से काफी आगे होती हैं। तो चलिए जानते हैं कौन सा है वो मूलांक और क्या है इस मूलांक की खासियतें-

Follow :  
×

Share


1/7

आपका जन्म महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 9 माना जाता है। मूलांक 9 पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है। इस मूलांक की लड़कियां बेहद निडर, आत्मविश्वासी और मजबूत इरादों वाली होती हैं।

Image: AI
2/7

यह लड़कियां चुनौतियों से डरती नहीं हैं। मुश्किल हालातों में भी ये पीछे हटने की बजाय डटकर सामना करती हैं। इनका कॉन्फिडेंस इतना मजबूत होता है कि ये किसी भी स्थिति को अपने पक्ष में मोड़ सकती हैं।

 

Image: AI
Advertisement
3/7

यह लड़कियां जन्मजात लीडर होती हैं। इन्हें किसी के अधीन काम करना ज्यादा पसंद नहीं होता, लेकिन दूसरों को लीड करना ये बखूबी जानती हैं। 

Image: AI
4/7

इस मूलांक की लड़कियों का दिल बहुत साफ होता है। ये लंबे समय तक किसी के लिए मन में बैर या नफरत नहीं रखतीं हैं। हालांकि, इनका गुस्सा काफी तेज होता है। 

Image: AI
Advertisement
5/7

मूलांक 9 की लड़कियों के लिए आजादी और सम्मान सबसे अहम होते हैं। ये कभी भी इन दोनों चीजों से समझौता नहीं करतीं हैं। पैसा, करियर, लव लाइफ और लीडरशिप ये हर मामले में ये आगे रहती हैं।

Image: AI
6/7

इस मूलांक की लड़कियां फाइनेंशियल रूप से मजबूत होना जानती हैं। मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर ये पैसा और प्रॉपर्टी दोनों बनाती हैं। करियर में ये ऊंचा मुकाम हासिल करने की क्षमता रखती हैं।

Image: AI
Advertisement
7/7

लव लाइफ की बात करें तो ये बेहद पैशनेट और वफादार होती हैं। अपने पार्टनर से पूरे दिल से प्यार करती हैं। हां, इनका डॉमिनेटिंग नेचर कई बार रिश्ते में थोड़ी परेशानी जरूर पैदा कर सकता है।

Image: AI

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 23 December 2025 at 21:48 IST