अपडेटेड 25 July 2025 at 17:50 IST
Numerology: इस मूलांक वाले लड़के से शादी करने वाली लड़कियों की बदल जाती है जिंदगी, बनता है केयरिंग पति
अंक ज्योतिष एक ऐसा विज्ञान है जो आपके जन्मतिथि के आधार पर आपके स्वभाव, सोच और जीवन के कई पहलुओं के बारे में जानकारी देता है। आपके मूलांक के आधार पर ये पता लगाया जा सकता है कि आप किस तरह के जीवनसाथी बनेंगे या आपके रिश्तों में कैसा तालमेल रहेगा। आज हम बात कर रहे हैं ऐसे मूलांक वाले लड़कों की, जिनसे शादी करने के बाद लड़की की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है।
कौन सा है वो मूलांक?
किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 4 माना जाता है। इस मूलांक पर राहु ग्रह का प्रभाव होता है।
Image: Meta AIकैसे होते हैं मूलांक 4 वाले लड़के?
पार्टनर को रखते हैं खास
यह लड़के अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देते हैं। शादी के बाद ये अपनी पत्नी को बहुत प्यार और इज्जत देते हैं।
Image: FreepikAdvertisement
बहुत केयरिंग होते हैं
इनका नेचर बहुत देखभाल करने वाला होता है। चाहे छोटी बात हो या बड़ी, अपनी पत्नी को कभी किसी परेशानी का सामना नहीं करने देते हैं।
Image: Shutterstockमदद करने का रखते हैं जज्बा
यह लड़के दिल के बहुत दरियादिल होते हैं। गरीबों, जरूरतमंदों और असहाय लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इनके अंदर सेवा भाव कूट-कूट कर भरा होता है।
Image: Meta AIAdvertisement
दूसरों का मन पढ़ लेते हैं
इनमें एक खास बात होती है कि ये दूसरों के मन की बात जल्दी समझ लेते हैं। अगर कोई दुखी है तो ये तुरंत भांप जाते हैं और उसकी मदद करने की कोशिश करते हैं।
Image: Freepikमाना जाता है कि ये अपनी पत्नी को पलकों पर बिठा कर रखते हैं, उसकी हर जरूरत और भावना का ख्याल रखते हैं। हमेशा उसका साथ निभाते हैं और उसका हौसला बढ़ाते हैं।
Image: Meta AIAdvertisement
शादी के बाद क्यों बदल जाती है लड़की की किस्मत?
क्योंकि इन्हें अपने रिश्ते की अहमियत पता होती है। ये न सिर्फ प्यार करते हैं बल्कि उसे जताना भी जानते हैं।
Image: Meta AI
पत्नी को खुश रखने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं। भावनात्मक रूप से बहुत मजबूत रिश्ता निभाते हैं।
Image: freepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 25 July 2025 at 17:50 IST