अपडेटेड 6 August 2025 at 20:06 IST

Numerology: इस मूलांक के लड़के खूब करते हैं अपनी पत्नी की सेवा, बनते हैं परफेक्ट Husband

अंक ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्म तारीख से जुड़ा होता है और यही मूलांक उसके स्वभाव, व्यवहार और वैवाहिक जीवन को भी प्रभावित करता है। कुछ मूलांक वाले लोग बहुत भावुक होते हैं, तो कुछ जिम्मेदार कहलाते हैं। वहीं एक खास मूलांक वाले लड़कों की बात करें तो वे अपनी पत्नी की सेवा और खुशियों का बहुत ख्याल रखते हैं। ऐसे लड़के अपने रिश्ते को दिल से निभाते हैं और बनते हैं परफेक्ट हस्बैंड। तो आइए जानते हैं कौन सा है वो मूलांक, और क्या है खासियत-

Follow :  
×

Share


1/8

कौन सा है वो मूलांक?

किसी व्यक्ति का जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है, जो प्रेम, सुंदरता, सेवा और रिश्तों से जुड़ा ग्रह है।

Image: Meta AI
2/8

क्या है मूलांक 6 की खासियतें?

बहुत रोमांटिक और इमोशनल होते हैं

इनकी लव लैंग्वेज बहुत खास होती है। छोटे-छोटे गिफ्ट्स, सरप्राइज, तारीफें और साथ बिताया समय। ये सब चीजें इनकी आदत में शामिल होती हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
3/8

रिश्ते निभाने में नहीं करते शिकायत

इन्हें जब कोई रिश्ता मिल जाता है, तो उसे निभाने के लिए ये हर संभव कोशिश करते हैं। चाहे कोई परेशानी हो या संघर्ष, ये अपने रिश्ते को टूटने नहीं देते हैं।

Image: Meta AI
4/8

पत्नी का ध्यान रखते हैं

यह पुरुष अपने जीवनसाथी की जरूरतों को बिना कहे ही समझ जाते हैं। उन्हें क्या पसंद है, क्या नहीं? ये सब बातें वे दिल से जानते हैं और उसी के अनुसार व्यवहार करते हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
5/8

सेवा भाव और केयरिंग नेचर

ये पति के रूप में सिर्फ प्यार नहीं देते, बल्कि जरूरत पड़ने पर पत्नी की सेवा तक करते हैं। बीमार होने पर खाना बनाना हो या अन्य कोई काम, ये सब बड़े दिल से करते हैं।

Image: Meta AI
6/8

फैमिली का करते हैं सम्मान

यह लड़के न सिर्फ पत्नी से प्यार करते हैं बल्कि उसकी फैमिली का भी सम्मान करते हैं। उन्हें लगता है कि एक अच्छा पति वही है जो अपनी पत्नी के घरवालों को भी अपना माने।

Image: Shutterstock
Advertisement
7/8

क्या होती है इनकी कमजोरियां?

  • कभी-कभी ये जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं।
  • पत्नी से बहुत ज्यादा अपेक्षा रख लेते हैं।
  • अगर उन्हें प्यार में धोखा मिले तो गहरे डिप्रेशन में जा सकते हैं।
Image: Meta AI
8/8

किस मूलांक की लड़कियों से बनती है अच्छी जोड़ी?

  • मूलांक 6 वालों की सबसे अच्छी ट्यूनिंग मूलांक 2, 3 और 9 वाली लड़कियों से मानी जाती है।
  • इनका रिश्ता प्यार, समझदारी और संतुलन से भरा होता है।
Image: Meta AI

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 6 August 2025 at 18:27 IST