अपडेटेड 3 September 2025 at 14:50 IST
Numerology: इस मूलांक के लोगों को आने वाले संकट का हो जाता है आभास, जीवन में कभी नहीं आती मुसीबत!
Numerology: आज हम उस विशेष मूलांक के बारे में जानने जा रहे हैं जिन्हें आने वाले संकट का आभास पहले ही हो जाता है।
जन्म की तारीख के साथ-साथ जन्म का महीना भी अहम है। अंक ज्योतिष में जन्म के महीने को आधार मानकर किसी भी शख्स के व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है।
यह व्यक्ति के स्वभाव से लेकर करियर तक के बारे में बताता है। जन्म तारीख के दिन के सभी अंकों को जोड़कर एक विशेष संख्या बनती है, उसे ही मूलांक कहा जाता है। मूलांक 1 से 9 तक होता है।
Advertisement
हर मूलांक का जुड़ाव किसी न किसी ग्रह से होता है। फिलहाल हम उस विशेष मूलांक के बारे में जानने जा रहे हैं जिन्हें संकट आने से पहले ही आभास हो जाता है।
हम मूलांक 7 की बात कर रहे हैं। किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्में जातकों का मूलांक 7 होता है। अंक ज्योतिष में मूलांक 7 केतु का अंक बताया गया है।
Advertisement
मूलांक 7 वाले लोग जीवन में आने वाले संकट को पहले ही भांप लेते हैं। यही वजह है कि यह पहले ही सावधान हो जाते हैं और परिस्थिति का डटकर सामना कर लेते हैं।
मूलांक 7 के जातक अपनी बात निडर होकर सामने रखते हैं। ये लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं। इनमें कल्पना, शक्ति और अभिव्यक्ति की क्षमता देखने को मिलती है।
Advertisement
मूलांक 7 वाले लोग कम खर्चीले होते हैं। हालांकि यह दान-पुण्य अधिक करने पर विश्वास करते हैं। ये लोग बुद्धिमान होते हैं जिसकी वजह से इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 September 2025 at 14:50 IST