अपडेटेड 21 July 2025 at 14:03 IST

Numerology: अथिया-केएल राहुल की बेटी इवारा का क्या है मूलांक? लोगों को बना लेते हैं दीवाना, ऐसी जिंदगी जीने के शौकीन

Numerology: अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल पैरेंट्स बने हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने 24 मार्च 2025 को अपनी बेबी गर्ल को जन्म दिया था। चलिए जान लेते हैं कि उनकी बेटी इवारा का मूलांक क्या है।

Follow :  
×

Share


1/7

क्रिकेटर केएल राहुल और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अथिया शेट्टी ने इसी साल मार्च में अपने घर में अपनी पहली संतान का स्वागत किया। उन्होंने अपनी लाडली बेटी का नाम इवारा रखा है।

Image: X
2/7

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की बेटी इवारा का जन्म 24 मार्च 2025 को हुआ था। ऐसे में इवारा का मूलांक 6 है। ऐसे में बिना समय गंवाए चलिए जान लेते हैं कि 6 मूलांक वाले लोग होते कैसे हैं।

Image: Instagram
Advertisement
3/7

आपको बता दें कि मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र होता है जो प्रेम और शांति का प्रतीक है। इस मूलांक के लोग गुड लुकिंग होते हैं। इन लोगों को बुढ़ापा देरी से आता है और ये लंबे समय तक जवान दिखते हैं।

Image: Republic
4/7

मूलांक 6 के लोग नेचर में काफी हंसमुख होते हैं और इन्हें जिंदगी जीना बखूबी आता है। इन्हें बन-ठनकर रहना और तैयार होना काफी पसंद है। ये काफी सोशल होते हैं और अक्सर नए-नए लोगों से मिलते रहते हैं।

Image: freepik
Advertisement
5/7

ऐसे लोग कला के प्रति आकर्षित होते हैं। उनमें एक अलग तरह की कशिश होती है जिससे लोग उनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। ये काफी भरोसेमंद होते हैं और दिल से भी उदार होते हैं।

Image: freepik
6/7

इन लोगों को पढ़ाई में कम रुचि होती है लेकिन अपनी मेहनत और लगन से अच्छी शिक्षा हासिल करते हैं। इनकी रुचि म्यूजिक और पेंटिंग में ज्यादा है। पैसे कमाने से ज्यादा ये खर्च करने में यकीन रखते हैं। 

Image: freepik
Advertisement
7/7

मूलांक 6 के लोग और लोगों से जल्दी घुल मिल जाते हैं। ये अच्छे दोस्त साबित होते हैं और इनकी लव लाइफ भी कमाल की होती है। ये अपने पार्टनर को खुश रखना जानते हैं। 

Image: Freepik

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 July 2025 at 14:03 IST