अपडेटेड 6 August 2025 at 14:53 IST
Numerology: इस मूलांक की लड़कियां होती हैं पैदाइशी लकी, जीवन में खूब कमाती हैं पैसे; मिलता है मनचाहा पति
Numerology: मूलांक बताता है कि आपका नेचर और पर्सनैलिटी कैसी है। ये आपकी जन्मतिथि के अंकों का जोड़ होता है। आज हम ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिसकी लड़कियां पैदाइशी लकी होती हैं।
आपने अपनी लाइफ में ऐसे कई लोग देखे होंगे जो जन्म से ही लकी होते हैं। दौलत से लेकर शोहरत और यहां तक कि उनकी पारिवारिक जिंदगी भी काफी सुखद बीतती है।
Image: Freepikऐसे लोग ज्यादातर मूलांक 2 के होते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 होगा।
Image: Meta AIAdvertisement
मूलांक 2 के लोग पैदाइशी चार्मिंग होते हैं। इसका मतलब है कि ये दूसरों को तुरंत आकर्षित कर लेते हैं। ये खूबसूरती और प्यार के क्षेत्र में महारथी होते हैं।
Image: Xये जन्म से ही कलाकार होते हैं और क्रिएटिव फील्ड में अच्छा खासा करियर बना सकते हैं। इन्हें पैसे जमा करने की आदत होती है। इन्हें पता है कि पैसों का सही इस्तेमाल कैसे करना है।
Image: FreepikAdvertisement
ये सेविंग में यकीन रखते हैं। यही कारण है कि उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती है। उन्हें बखूबी पता है कि पैसे अलग-अलग तरीके से कैसे कमाए जा सकते हैं।
Image: Freepikबात करें लव लाइफ की तो उन्हें रिश्तों में अस्थिर देखा गया है लेकिन लाइफ पार्टनर उन्हें काफी बढ़िया मिलता है। इनकी मैरिड लाइफ अच्छी बीतती है और उनका पति उनके मन मुताबिक होता है।
Image: FreepikDisclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 6 August 2025 at 14:53 IST