अपडेटेड 15 August 2025 at 19:42 IST
Numerology: मूलांक के आधार पर जानें किसके साथ जमेगी आपकी जोड़ी, किसके साथ रहेगा मतभेद?
अपने मूलांक से जानें कि किसके साथ आपकी जोड़ी जमेगी। Numerology Compatibility के बारे में विस्तार से जानें और अपने जीवन साथी के लिए सही जोड़ी का पता लगाएं।
मूलांक आपके जीवन साथी के साथ आपकी जोड़ी के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। आइए जानते हैं कि किस मूलांक वाले व्यक्ति की जोड़ी किसके साथ सही बैठती है।
मूलांक 1 वालों के लिए मूलांक 2, 3, 7 और 9 वाले परफेक्ट पार्टनर साबित होते हैं। वहीं मूलांक 5 और 6 वालों से इनकी अच्छी नहीं बनती है।
Advertisement
मूलांक 2 वाले लोगों की 1, 3, 4 और 6 मूलांक वालों के साथ अच्छी जोड़ी बनती है। जबिक मूलांक 5 और 8 वालों के साथ मूलांक 1 वालों के रिश्ते उतने अच्छे नहीं रहते।
मूलांक 3 के लोगों की जोड़ी 1, 2, 5 और 7 मूलांक वालों के साथ बहुत बढ़िया रहती है। वहीं 4 और 8 मूलांक वालों से आप को दूरी बनाकर ही रखनी चाहिए।
Advertisement
4 मूलांक वालों की जोड़ी मूलांक 1, 2, 7 और 9 मूलांक वालों के साथ अच्छी मानी जाती है। जबकि 3 और 5 मूलांक वालों से इनके अक्सर मतभेद होते रहते हैं।
मूलांक 5 वालों के लिए मूलांक 3, 9, 1, 6, 7 और 8 मूलांक वाला पार्टनर परफेक्ट रहता है। वहीं 2 और 4 मूलांक वालों से इनकी जोड़ी अच्छी नहीं बनती है।
Advertisement
मूलांक 6 वालों के लिए 3, 2, 4, 5 और 6 मूलांक वाला लव पार्टनर ज्यादा अच्छा रहता है। वहीं मूलांक 1 और 8 के साथ इनके प्रेम संबंध उतने अच्छी नहीं रहते हैं।
मूलांक 7 वालों के लिए मूलांक 2, 6, 3, 5 और 8 मूलांक वाले लोग अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं। मूलांक 1 और 9 वालों के साथ इनका अक्सर मनमुटाव रहता है।
Advertisement
मूलांक 8 वालों का प्रेम संबंध 4, 2, 5, 7 और 9 मूलांक वालों के साथ बेहतर रहता है। इस मूलांक के लोगों के लिए मूलांक 3 और 6 वाले लोग बहुत दुखदायी होते हैं।
मूलांक 9 वालों को 1 और 7 मूलांक वालों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इन लोगों के लिए 3, 6, 2, 4, 5 और 8 मूलांक वाले लोग सबसे अच्छे माने जाते हैं।
Advertisement
यह जानना दिलचस्प होगा कि किस मूलांक वाले व्यक्ति की जोड़ी किसके साथ सही बैठती है और किसके साथ इनकी बिल्कुल भी नहीं बनती है।
आप अपनी जन्म तिथि के आधार पर अपना मूलांक निकालकर अपने जीवन साथी के साथ अपनी जोड़ी के बारे में जान सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 15 August 2025 at 19:41 IST