अपडेटेड 7 August 2025 at 22:44 IST

Numerology: इस मूलांक के लड़के होते हैं बचपन से सीधे और सुशील, अपने स्वभाव से जीत लेते हैं हर लड़की का दिल

चलिए बताते है कि कौन-सा है वो मूलांक, जिनमें पैदा हुए लड़के अपने स्वभाव से हर लड़की का दिल जीत लेते हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

अंक ज्योतिष में हर एक मूलांक का अपना महत्व होता है। लेकिन एक मूलांक ऐसा भी है जिनमें जन्मे लड़के सीधे-साधे होते हैं। 

Image: Freepik
2/7

चलिए बताते है कि कौन-सा है वो मूलांक, जिनमें पैदा हुए लड़के अपने स्वभाव से हर लड़की का दिल जीत लेते हैं। 

Image: Shutterstock
Advertisement
3/7

अंक ज्योतिष में कुल 1 से लेकर 9 तक मूलांक बताए गए हैं जिसमें हर मूलांक का संबंध एक खास ग्रह से है। फिलहाल हम मूलांक 2 वाले लोगों की बात कर रहे हैं।

Image: Shutterstock
4/7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस मूलांक के लोग भावुक और अत्यंत कल्पनाशील होते हैं।

Image: Meta AI
Advertisement
5/7

मूलांक 2  वाले लोगों का स्वभाव बेहद संवेदनशील होता है। इनमें रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने की खास क्षमता होती है। ये काफी गुणी होते हैं। ये दूसरों की मदद करने में सबसे पहले अपना हाथ बढ़ाते हैं। 

 

Image: Meta AI
6/7

इस मूलांक के लोग संतुलित ढंग से अपना जीवन जीते हैं और बहुत रचनात्मक होते हैं। इनका सहानुभूति भरा स्वभाव लोगों को खासकर लड़कियों को खूब आकर्षित करता है। 
 

Image: Meta AI
Advertisement
7/7

मूलांक 2 के लड़के काफी रोमांटिक होते हैं। ये लड़कियों के लिए एक अच्छा जीवनसाथी साबित होते हैं। ये लड़के अपनी पत्नियों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। 
 

Image: Meta AI

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 7 August 2025 at 22:44 IST